Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'होर्मुज से नहीं हटेगी नाकाबंदी, देखते ही मार देना गोली', ट्रंप का तेहरान को संदेश; US नेवी को दिया आदेश

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 07:45 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा कंट्रोल है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ट्रंप ने ईरान को दिया संदेश (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने फिर एक बार होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना के कब्जा होने की बात कही है। इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान की सरकार पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यूनाइटेड स्टेट्स नेवी की मंजूरी के बिना कोई भी जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता।'

    ट्रंप ने ईरान सरकार पर बोला हमला

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है! उन्हें बस पता ही नहीं है! अंदरूनी लड़ाई कट्टरपंथियों के बीच है, जो युद्ध के मैदान में बुरी तरह हार रहे हैं और नरमपंथियों के बीच है, जो बिल्कुल भी नरमपंथी नहीं हैं (लेकिन उन्हें सम्मान मिल रहा है!), यह सब बहुत ही अजीब है!'

    ट्रंप ने आगे लिखा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा पूरा नियंत्रण है। यूनाइटेड स्टेट्स नेवी की मंजूरी के बिना कोई भी जहाज अंदर या बाहर नहीं जा सकता।'

    ट्रंप ने होर्मुज पर दावा करते हुए लिखा, 'इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जब तक कि ईरान कोई समझौता करने में सक्षम नहीं हो जाता।'

    Trump (42)

    'बारूदी सुरंगों को कर दो नष्ट'

    ट्रंप ने आज ही एक और पोस्ट में ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैंने यूनाइटेड स्टेट्स नेवी को आदेश दिया है कि वह किसी भी नाव को चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों (उनके सभी नौसैनिक जहाज कुल 159 जहाज तो समुद्र की तलहटी में पड़े हैं!) जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पानी में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, उसे गोली मारकर नष्ट कर दे। इसमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।'

    ट्रंप ने आगे लिखा, 'इसके अलावा, हमारे बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज इस समय जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। मैं आदेश देता हूं कि यह काम जारी रहे, लेकिन अब तीन गुना ज्यादा तेजी से! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।'

    Trump (41)

    यह भी पढ़ें- Hell-Hole विवाद के बाद ट्रंप ने भारत को बताया महान देश, बोले- पीएम मोदी मेरे सबसे अच्छे दोस्त