वोटर एक्ट बिल जब तक पास नहीं होगा, किसी अन्य कानून पर नहीं करेंगे हस्ताक्षर : ट्रंप
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि जब तक कांग्रेस वोटर एक्ट बिल को मंजूरी नहीं देती, वे किसी अन्य विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। डेमोक्रेट्स ...और पढ़ें
-1773004239043_m.webp)
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का एलान। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि जब तक कांग्रेस वोटर एक्ट बिल को मंजूरी नहीं देती, तब तक वे किसी अन्य बिल पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। डेमोक्रेट्स का मानना है कि यह कुछ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित कर देगा।
ट्रंप ने सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी एक्ट से संबंधित बिल को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। यह फरवरी में प्रतिनिधि सभा से पारित हो गया था, लेकिन सीनेट में पारित कराने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
इस बिल के तहत नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में मतदान के लिए पंजीकरण कराते समय नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य होगा और आवश्यक दस्तावेज के बिना किसी का पंजीकरण करने वाले चुनाव अधिकारियों पर आपराधिक दंड लगाया जाएगा।
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं का कहना है कि यह बिल मतदान को दबाने और उनके चुनावी अवसरों को कमजोर करने का प्रयास है। स्वतंत्र विश्लेषकों के अनुसार, सदन पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण होने की प्रबल संभावना है। अगर सदन में डेमोक्रेट्स का बहुमत हो जाता है, तो ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो साल बेहद जटिल हो सकते हैं।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।