Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा, मारे गिराए गए विमानों पर क्या कहा?

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 01:28 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि टैरिफ की धमकी के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध रोक दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में अपनी भूमिका का भी बखान किया।

    Hero Image

    भारत-पाक के बीच सीजफायर पर ट्रंप का नया दावा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के अलग-अलग देशों के बीच चल रहे आठ युद्धों के रोकने का दावा करते हैं। इसको लेकर वे अपनी पीठ खुद ही थपथपाते रहते हैं। इस बीच ट्रंप ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि जिन आठ युद्धों पर मैनें विराम लगवाया, उसमें से 6 युद्ध टैरिफ के कारण समाप्त हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद में युद्ध विराम का क्रेडिट खुद को देते आ रहे हैं। इसको लेकर वे तरह-तरह के दावे करते हैं। अब उन्होंने नया दावा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के आठ विमान मार गिराए गए। पहले सात थे, अब आठ हो गए हैं क्योंकि जो विमान मार गिराया गया था, वह अब छोड़ दिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ये विमान किस देश के थे।

    देखिए वीडियो

    09 मई को हुआ था युद्ध विराम

    गौरतलब है कि मई महीने में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने ऑपरेश सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हो गया। इस बीच युद्धविराम पर बातचीत 9 मई को हुई थी और एक दिन बाद दोनों ने युद्धविराम की घोषणा कर दी थी। इस युद्ध विराम का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुद को देते आ रहे हैं। हालांकि भारत इस युद्धविराम में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की संभावना से इनकार करता रहा है।

    भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच स्थापित सैन्य संचार चैनलों के माध्यम से प्राप्त हुआ था।