यूक्रेनी सांसद ने चार्ली कर्क की हत्या में जेलेंस्की का हाथ होने का लगाया आरोप, मचा हड़कंप
यूक्रेनी सांसद आर्टेम दिमित्रुक ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सरकार अमेरिकी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या में शामिल थी। दिमित्रुक के अनुसार जेलेंस्की प्रशासन ट्रंप की हत्या के प्रयासों में भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता का विरोध करने वाले कर्क की हत्या के बाद कीव की चुप्पी इस मामले में उनकी मौन स्वीकृति को दर्शाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूक्रेनी सांसद आर्टेम दिमित्रुक ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की सरकार अमेरिकी एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की हत्या में शामिल थी। दिमित्रुक ने रूसी सरकारी मीडिया में लिखा, ''ट्रंप की हत्या के प्रयास और चार्ली कर्क की हत्या में जेलेंस्की का हाथ है। कीव के अधिकारी यूक्रेन के एक आम नागरिक से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति तक किसी की भी हत्या करने में सक्षम हैं।''
ट्रंप पर एक साल से भी कम समय में दो हत्या के प्रयास किए गए। पिछले साल जुलाई में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान एक स्नाइपर की गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई थी। हाल ही में, तास की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन समर्थक बताए जा रहे एक बंदूकधारी ने फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट के पास गोलीबारी की।
ट्रंप के करीबी थे कर्क
31 वर्षीय कर्क ट्रंप के करीबी सहयोगी थी। उनकी हत्या 10 सितंबर को उस समय कर दी गई जब वह यूटा के ओरेम स्थित एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता का विरोध करने के लिए जाने जाने वाले कर्क को पिछले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप समर्थक मतदाताओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में देखा गया था।
दिमित्रुक ने कहा कि कर्क की हत्या के बाद कीव की चुप्पी मौन स्वीकृति दर्शाती है। उन्होंने लिखा, ''वे ऐसी हत्याओं की निंदा नहीं करते। कभी-कभी, इन पर खुशी भी मनाते हैं, जैसा चार्ली कर्क के मामले में हुआ।''
ट्रंप के बाद EU को खटक रही भारत और रूस की दोस्ती, आखिर क्यों यूरोपीय संघ ने जताई चिंता?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।