Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'विश्व में बढ़ते तनाव के बीच गांधी के मार्ग का अनुसरण जरूरी', बोले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 05:10 PM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि दुनिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए गांधीजी के शांति का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने सभी देशों से मतभेदों को खत्म करने और बातचीत को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने केवल शांति की बात नहीं की बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाया भी।

    Hero Image
    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि विश्व में बढ़ते तनाव के बीच गांधीजी का शांति का संदेश नए सिरे से प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से मतभेदों को दूर करने और कूटनीति को आगे बढ़ाने के लिए महात्मा गांधी के मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने यह संदेश गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा दो अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष स्मृति समारोह के दौरान दिया।

    'गांधी ने आदर्शों की सिर्फ बात नहीं की बल्कि जिया भी'

    उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर हम महात्मा गांधी के जीवन और विरासत और सभी के लिए शांति, सत्य और सम्मान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं। गांधी ने न केवल इन आदर्शों की बात की, बल्कि उन्हें जीया भी। बढ़ते तनाव और गहराते विभाजन के इस समय में उनका संदेश नए सिरे से जरूरी है।

    'शांति की नींव खतरे में'

    उन्होंने कहा कि हिंसा संवाद की जगह ले रही है, नागरिक संघर्ष का खामियाजा भुगत रहे हैं, अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया जा रहा है, मानवाधिकारों को कुचला जा रहा है और शांति की नींव खतरे में है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- यूएन प्रमुख गुटेरस ने की संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की वकालत, बोले- कुछ बदलाव हमारे लिए कष्टदायक होंगे