Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'व्यापार को लेकर ट्रंप की सोच बिल्कुल...' भारत पर टैरिफ लगाकर क्या बोला अमेरिका?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:30 PM (IST)

    अमेरिका ने भारत को अपना रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि वह भारत के साथ स्पष्ट रूप से बातचीत करता है। विदेश विभाग के उप प्रवक्ता टॉमी पिगाट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप व्यापार असंतुलन और रूसी तेल की खरीद को लेकर स्पष्ट रहे हैं और इस मामले में सीधे तौर पर कार्रवाई कर रहे हैं।

    Hero Image
    अमेरिका ने कहा है कि भारत उसका एक रणनीतिक साझेदार है।(फाइल फोटो)

    पीटीआई, वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत उसका एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ वह पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूसी तेल की खरीद और वॉशिंगटन के साथ व्यापार असंतुलन को लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता टॉमी पिगाट ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, भारत के संदर्भ में मैं यही कह सकता हूं कि राष्ट्रपति ट्रंप व्यापार असंतुलन और रूसी तेल की खरीद को लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं। आपने उन्हें इस मामले में सीधे तौर पर कार्रवाई करते देखा है।वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

    भारत के साथ हम स्पष्ट बातचीत करते हैं: पिगाट

    पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से एक सितंबर तक चीन दौरे पर रहेंगे। सात वर्षों में उनकी यह पहली चीन यात्रा होगी।

    पिगाट ने कहा, भारत के साथ हम स्पष्ट बातचीत करते हैं। यह जारी रहेगी। विदेश नीति में आप हर समय हर मामले में 100 प्रतिशत एकमत नहीं हो सकते। लेकिन, यह बहुत स्पष्ट है। राष्ट्रपति ट्रंप व्यापार असंतुलन और भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्ट रहे हैं।

    जब पिगाट से पूछा गया कि क्या भारत-अमेरिका संबंध समग्र रूप से बिगड़ने की आशंका है और क्या नई दिल्ली के चीन की ओर अधिक झुकने की संभावना है, तो उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एक ईमानदार, पूर्ण और स्पष्ट बातचीत है, जिसे राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है। यह इस प्रशासन की वास्तविक चिंताओं के बारे में है। उन चिंताओं का समाधान करना महत्वपूर्ण है। यह स्पष्ट संवाद का हिस्सा है।

    ''टैरिफ नखरा'' पर क्या बोले  ग्रेगरी मीक्स?

    'टैरिफ नखरे' से अमेरिका-भारत की वर्षों पुरानी साझेदारी खतरे में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नवीनतम ''टैरिफ नखरा'' अमेरिका-भारत साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए वर्षों से किए गए कार्यों को खतरे में डालता है।

    डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य मीक्स ने एक्स पर पोस्ट किया कि अमेरिका के भारत के साथ गहरे रणनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी संबंध हैं। चिंताओं का समाधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप पारस्परिक सम्मान के साथ किया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 'टैरिफ मुद्दा सुलझने तक भारत के साथ...', ट्रंप ने फिर दिखाए तेवर, अब क्या-क्या बोल गए?