Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैरिबियन सागर में नाव पर अमेरिका का एक और हमला, तीन लोगों की मौत

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 06:00 AM (IST)

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कैरिबियन सागर में एक नाव पर हमले की घोषणा की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हमला उन जहाजों पर किया गया, जिन पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप था। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में जहाज में विस्फोट दिखाया गया है। हेगसेथ ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की बात कही, लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। इस अभियान में मरने वालों की संख्या 65 तक पहुंच गई है।

    Hero Image

    कैरिबियन सागर में नाव पर अमेरिका का हमला। (प्रतीकात्मक)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि सेना ने कैरिबियन सागर में एक नाव पर हमला कर कम-से-कम तीन लोगों को मार डाला। यह उन जहाजों पर किया गया नवीनतम हमला है, जिनके बारे में ट्रंप प्रशासन का दावा है कि उनका इस्तेमाल ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर की शुरुआत में शुरू हुए हमलों की श्रृंखला में यह 15वां घोषित हमला था। इंटरनेट मीडिया पर हमले की घोषणा करते हुए हेगसेथ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक जहाज में विस्फोट होता दिखाई दे रहा था।

    हेगसेथ ने कहा कि हमारी खुफिया जानकारी के अनुसार जहाज अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। हालांकि, अपने दावे के समर्थन में उन्होंने कोई सुबूत नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि शनिवार का हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ। इस नवीनतम हमले के साथ ही इस अभियान में मारे गए लोगों की संख्या 65 हो गई है।

    इसे भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस के तुआपेसे तेल बंदरगाह पर ड्रोन से बोला हमला, दो जहाज क्षतिग्रस्त