Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अल्पसंख्यकों के शोषण पर ट्रंप सख्त, बंधुआ मजदूरी कराने वाली 43 चीनी कंपनियों पर अमेरिका में रोक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:01 AM (IST)

    अमेरिका ने चीन की 43 कंपनियों के माल के आयात पर रोक लगा दी है। ऐसा इन कंपनियों द्वारा उइगर मुस्लिम समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों से बंधु ...और पढ़ें

    बंधुआ मजदूरी कराने वाली 43 चीनी कंपनियों पर अमेरिका में रोक (फोटो- रॉयटर)

    बंधुआ मजदूरी कराने वाली 43 चीनी कंपनियों पर अमेरिका में रोक (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. उइगरों और अल्पसंख्यकों से बंधुआ मजदूरी का आरोप

    2.  अमेरिका ने आयात रोककर दिया चीन को बड़ा झटका

    रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका ने चीन की 43 कंपनियों के माल के आयात पर रोक लगा दी है। ऐसा इन कंपनियों द्वारा उइगर मुस्लिम समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों से बंधुआ मजदूर के रूप में काम कराने के कारण किया गया है।

    जिन कंपनियों के उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया है उनमें चीन की सबसे बड़ी कैपेसीटर बनाने वाली कंपनी हुनान अइहुआ समूह भी है।

    ट्रंप प्रशासन ने इन कंपनियों पर उइगर बंधुआ मजदूर रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। जिन अन्य चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें फार्मास्यूटिकल, धातु, सूती वस्त्र एवं कपड़ा, खाद्य पदार्थ और लीथियम उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियां हैं।

    इन्हें मिलाकर अभी तक अमेरिका में बंधुआ मजदूरी कराने वाली कुल 187 विदेशी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।