Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के बोर्डिंग स्कूल में अपनी ही कब्र खोदने और उल्टी खाने पर छात्रों को किया गया मजबूर

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 08:52 PM (IST)

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'फैमिली फाउंडेशन स्कूल' के एक पूर्व छात्र ने 10 मिलियन डॉलर का मुकदमा दायर किया है, जिसमें छात्रों को अपनी कब्रें खोदने और उल ...और पढ़ें

    बोर्डिंग स्कूल में अपनी ही कब्र खोदने के लिए किया गया मजबूर।             (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    बोर्डिंग स्कूल में अपनी ही कब्र खोदने के लिए किया गया मजबूर। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

    HighLights

    1. पूर्व छात्र ने अमानवीय यातनाओं के लिए 10 मिलियन डॉलर का मुकदमा किया।

    2. छात्रों को अपनी कब्रें खोदने और उल्टी खाने पर मजबूर किया गया।

    3. स्थानीय अधिकारियों और स्कूल मालिकों पर दुर्व्यवहार नजरअंदाज करने का आरोप।

    जेएनएन, वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयार्क में 'फैमिली फाउंडेशन स्कूल' (जो अब बंद हो चुका है) के निजी बोर्डिंग स्कूल में छात्रों के साथ अमानवीय यातनाओं के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एक पूर्व छात्र द्वारा दायर 10 मिलियन डॉलर के मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि छात्रों को अपनी कब्रें खोदने और खुद की उल्टी खाने जैसी यातनाएं दी जाती थीं। वह 2000 से 2003 के बीच इस स्कूल में पढ़ता था।

    न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कूल 2014 में बंद हो गया। स्कूल परिवारों से सालाना 80,000 डॉलर तक की फीस लेता था। कोर्ट में दायर मुकदमे में पीड़ित ने बोर्डिंग स्कूल चलाने वाले अर्गिरोस परिवार के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और स्कूल से जुड़े दूसरे लोगों और संस्थाओं पर भी आरोप लगाए हैं।

    आरोप है कि बोर्डिंग स्कूल में बच्चों की कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई, उन्हें अलमारियों में बंद किया गया और अपनी कब्रें खुद खोदने के लिए मजबूर किया गया। संस्थान के अमीर मालिकों की वजह से स्थानीय अधिकारियों ने इस दुर्व्यवहार को नजरअंदाज कर दिया।

    पीड़ित के अनुसार, स्कूल में रहने के दौरान उसे संगीत शिक्षक पाल गीर की देखरेख में रखा गया था। गीर ने टोरंटो की यात्रा के दौरान यौन शोषण किया।

    कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, जब उसने माइक आर्गिरोस को इस शोषण के बारे में बताया, तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय उन्हीं पर पाबंदियां लगा दी गईं। स्कूल में भागने की कोशिश करने वाले बच्चों का पीछा करने और उन्हें जबरदस्ती वापस लाने के लिए के9 कुत्तों का इस्तेमाल किया जाता था।

    खबरें और भी

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइकल आर्गिरोस ने बयान में दावा किया कि स्कूल में रहते हुए उन्हें दुर्व्यवहार की किसी भी घटना की जानकारी नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया। आर्गिरोस और उनके वकीलों ने भी टिप्पणी के लिए भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।