US नेवी ने ड्रग तस्करी में शामिल नाव पर बोला धाबा, ट्रंप प्रशासन का अब तक का 17वां समुद्री हमला
अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कैरेबियाई सागर में ड्रग तस्करी में शामिल एक नौका पर धावा बोला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रंप प्रशासन ने इसे मादक पदार्थों के आतंकियों पर हमला बताया है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है कि नौका किसी आतंकी संगठन द्वारा संचालित थी। यह ट्रंप प्रशासन का 17वां समुद्री हमला था।

अमेरिकी सेना का ड्रग नौका पर हमला। प्रतीकात्मक फोटो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कैरेबियन सागर में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल एक नौका पर हमला बोला। दक्षिण अमेरिकी जलक्षेत्र में ट्रंप प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में यह 17वां हमला है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने गुरुवार को बताया कि हमले में नौका पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस तरह ट्रंप प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में अबतक मरने वालों की संख्या 69 हो गई है।हेगसेथ ने इंटरनेट मीडिया पर हमले का 20 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया।
अमेरिकी सेना का ड्रग नौका पर हमला
उन्होंने लिखा, 'जैसा कि हमने पहले भी कहा है, मादक पदार्थों के आतंकियों पर हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि अमेरिकी लोगों को जहर देना बंद नहीं हो जाता।'' उन्होंने दावा किया कि नौका एक आतंकी संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा था।
कैरेबियाई सागर में तस्करी विरोधी अभियान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों को यह कहकर उचित ठहराया है कि अमेरिका ड्रग कार्टेल के साथ सशस्त्र संघर्ष में है और दावा किया है कि ये नावें विदेशी आतंकी संगठनों द्वारा संचालित हैं। हालांकि, प्रशासन ने कोई सुबूत नहीं दिया। हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को कांग्रेस के नेताओं के एक समूह को बढ़ते सैन्य अभियान के बारे में जानकारी दी थी।
(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।