सीजफायर पर आर या पार: बुधवार को डेडलाइन हो रही खत्म, ट्रंप बोले- ईरान ने कई बार तोड़ा युद्धविराम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान ने इस युद्धविराम का कई बार उल्लंघन किया है। ...और पढ़ें
-1776772101661_m.webp)
ईरान ने कई बार सीजफायर तोड़ा (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को चलते हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया था। पाकिस्तान के मध्यस्थता करने पर दो हफ्ते के सीजफायर का एलान किया गया। लेकिन इस सीजफायर को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है।
डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरान ने कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।' ट्रंप ने ये बात युद्धविराम की डेडलाइन के खत्म होने से एक दिन पहले कही है।
-1776772706110.jpg)
बुधवार को खत्म हो रही सीजफायर की डेडलाइन
अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर की डेडलाइन बुधवार, 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच फिर एक बार युद्ध छिड़ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस सीजफायर के दौरान कई बार होर्मुज जलडमरूमध्य के खुले होने की बात कही। ट्रंप ने बताया था कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज में ईरान के जहाजों को तबाह कर दिया है।
ट्रंप ने यह भी बताया था कि अमेरिका ने होर्मुज में ईरान की बिछाई हुई बारूदी सुरंग का भी खात्मा कर दिया है, जिससे होर्मुज सुरक्षित तौर पर खोला जा सकता है, लेकिन ईरान ने अभी भी इस जलमार्ग पर अपना कब्जा होने की बात कही है।
इजरायल का युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि बड़ी कामयाबियों के बावजूद इजरायल का युद्ध जारी है। नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल का सैन्य अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि देश ने उस खतरे को पीछे धकेल दिया है, जिसे उन्होंने देश के अस्तित्व के लिए खतरा बताया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।