Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी NSA सुलिवन ने क्वाड फेलो के पहले दस्ते को दी शुभकामनाएं, भारत से 25 छात्रों को किया शामिल

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 07:14 PM (IST)

    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने आस्ट्रेलिया भारत जापान और अमेरिका के क्वाड फेलो के पहले दस्ते को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवा फेलो क्वाड देशों को और करीब ले आएंगे। क्वाड देशों के नेताओं ने क्वाड समिट के दौरान इसकी शुरुआत की थी। फाइल फोटो।

    Hero Image
    अमेरिकी NSA सुलिवन ने क्वाड फेलो के पहले दस्ते को दी शुभकामनाएं। फाइल फोटो।

    वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ( NSA) जेक सुलिवन ने आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के क्वाड फेलो के पहले दस्ते को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि युवा फेलो क्वाड देशों को और करीब ले आएंगे। क्वाड देशों के नेताओं ने इस साल मई में क्वाड समिट के दौरान क्वाड फेलोशिप की शुरुआत की थी, जो अपनी तरह का पहला छात्रवृत्ति कार्यक्रम है। इसे चारों सदस्य देशों के अगली पीढ़ी के वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों के बीच संवाद कायम करने के मकसद से तैयार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्येक देश के 25 छात्र होते हैं शामिल

    मालूम हो कि इस फेलोशिप के तहत हर साल अमेरिका के अग्रणी STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) विश्वविद्यालयों से स्नातकोत्तर और डाक्टरेट की डिग्री हासिल करने के इच्छुक 100 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इनमें प्रत्येक सदस्य देश के 25-25 छात्र शामिल होते हैं। अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार सुलिवन ने इसकी घोषणा करते हुए फेलो सदस्यों की भागीदारी की सराहना की।

    राष्ट्रपति बाइडन के नेतृत्व में क्वाड ऊंचाइयों तक पहुंचा

    उन्होंने कहा कि इनमें से प्रत्येक फेलो ने हमारे चार महान लोकतंत्रों के बीच नवाचार और सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक बेहतर कल बनाने की दिशा में उत्साह का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में क्वाड साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है और यह आने वाले वर्षों में और बढ़ेगी। ये युवा क्वाड देशों को और करीब लाएंगे। उनके जज्बे को देखते हुए हमें यकीन है कि हमारा भविष्य सही हाथों में है।'

    यह भी पढ़ें- Fact Check: कनाडा में लॉटरी के जरिये नहीं मिल रहा वीजा, वायरल पोस्ट महज एक झांसा है

    यह भी पढ़ें- मलेरिया से पिछले साल दुनिया में 6.2 लाख लोगों की मौत, जलवायु परिवर्तन से बन रहा मच्छरों के अनुकूल माहौल