Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में हाहाकार... पेट्रोल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 2022 से बाद पहली बार बढ़े दाम

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:28 PM (IST)

    पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत $4 प्रति गैलन से अधिक हो गई है, जो अगस्त 2022 के बाद पहली बार है। फरवरी के अंत से इसमें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ईंधन खर्च का बोझ बढ़ गया है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध की मार अमेरिकियों पर भी पड़ने लगी है। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत मंगलवार को चार डॉलर (करीब 375 रुपये) प्रति गैलन के पार पहुंच गई। अगस्त, 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर ईंधन खर्च का बोझ बढ़ गया है।

    वाहन कंपनियों के संघ 'एएए' के डाटा के अनुसार, फरवरी के आखिर से पेट्रोल की औसत कीमत में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। औसत कीमत अब चार डॉलर से ज्यादा हो गई है, जो एक महीने पहले तीन डॉलर से भी कम थी। इस बढ़ोतरी से अमेरिकी ड्राइवर अपने खर्च में बदलाव लाने के लिए विवश हो सकते हैं।

    एक महीने में बढ़ गई कीमत

    ईंधन कीमतों पर नजर रखने वाले संगठन गैसबडी के विश्लेषक पैट्रिक डी हान ने कहा, 'हम एक महीने से कीमतों में वृद्धि देख रहे हैं। इससे अमेरिकियों के बजट और उनके खर्च पर दबाव बढ़ने वाला है।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कुछ समय पहले तक यह बताने में गर्व महसूस करते थे कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत के बाद किस तरह कीमतों में कमी आई।

    ऊर्जा विभाग में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर चुकीं केट गार्डन ने कहा, 'जब इस तरह की बढ़ोतरी होती है तो सत्ता में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा सिरदर्द होता है।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पास ईंधन की कीमतों पर कम नियंत्रण होता है, लेकिन यह एक असामान्य स्थिति है।

    उल्लेखनीय है कि अमेरिका पश्चिम एशिया से तेल आयात पर निर्भर नहीं है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था, तब से पश्चिम एशिया में युद्ध जारी है। 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद गैस की कीमत चार डॉलर प्रति गैलन के पार पहुंची थी।

    यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: मध्य पूर्व संकट के चलते अमेरिका-UAE में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्या भारत में भी आएगी ऐसी नौबत?