Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Iran US War: 'सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं', ईरान बोला- अकेला नहीं छोड़ सकते; पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:12 AM (IST)

    अमेरिका और ईरान के बीच 7 अप्रैल को सीजफायर की घोषणा हुई थी। लेकिन ये युद्ध अभी भी शांत नहीं हुआ है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमेरिकी सेना युद्ध के लिए तैयार (फोटो-रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार, 7 अप्रैल की रात सीजफायर का एलान किया गया था। लेकिन इस बात को एक दिन भी नहीं हुआ है और अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध छेड़ने की चेतवानी दे दी है।

    अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ईरान के सीजफायर का पालन न करने की स्थिति में अमेरिकी सेना फिर से युद्ध शुरू करने के लिए तैयार है।

    इजरायल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध को ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के युद्ध से अलग बताया है। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि लेबनान, इस सीजफायर का हिस्सा नहीं है।

    अमेरिका और ईरान के बीच अगर ये सीजफायर टूट जाता है तो पाकिस्तान की टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि ट्रंप ने दावा किया था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर ही मंगलवार को ईरान पर होने वाे हमले को टाला है।

    लेबनान सीजफायर का हिस्सा नहीं

    PBS News के साथ एक फोन इंटरव्यू में बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'लेबनान इस समझौते में शामिल नहीं था।' उन्होंने लेबनान के बाहर रखे जाने की वजह हिजबुल्ला को बताया और कहा, 'हिजबुल्ला की वजह से। वे इस समझौते में शामिल नहीं थे। उसका भी हल निकल जाएगा। सब ठीक है।'

    ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, 'बहुत से लोग ऐसे समझौते, सूचियां और चिट्ठियां भेज रहे हैं जिनका U.S.A. / ईरान की बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है। कई मामलों में, वे पूरी तरह से धोखेबाज, ठग और उससे भी बदतर लोग हैं। हमारी संघीय जांच पूरी होने के बाद उनकी पोल जल्द ही खुल जाएगी।'

    Trump (16)

    ईरान दे रहा हिजबुल्ला का साथ

    ट्रंप के बयान के बाद ईरान का कहना है कि इजरायल और लेबनान की लड़ाई में वो हिजबुल्ला को अकेला नहीं छोड़ सकते। बता दें कि जब अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था और उस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, तब हिजबुल्ला भी ईरान की तरफ से लड़ाई में शामिल हो गया था।

    होर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद

    फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, लेबनान में इजरायल के हमलों के कारण ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से तेल टैंकरों के मार्ग को रोक दिया है।

    फार्स की रिपोर्ट है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर के बाद आज सुबह दो तेल टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दी थी, लेकिन अब इस रास्ते को फिर बंद कर दिया है।

    क्या टूट जाएगा सीजफायर?

    ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजरायल ने लेबनान पर हमले किए हैं। इन हमलों के बाद ईरान ने धमकी दी है कि इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे तो वह मौजूदा युद्ध विराम समझौते से हट जाएगा।

    ईरान की तरफ से आए इस बयान के बाद अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर सीजफायर का पालन नहीं किया गया तो अमेरिकी सेना भी युद्ध करने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- क्या है ट्रंप की Madman Theory? ईरान सीजफायर के लिए कैसे एक झटके में हुआ राजी

    यह भी पढ़ें- सीजफायर के बाद ट्रंप का टैरिफ अटैक, ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% अधिक शुल्क