Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस ने दिया इस्तीफा, अखबार से हुई एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 10:40 PM (IST)

    अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला अखबार से एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी के तीन दिन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

     वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस का इस्तीफा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

    लुईस ने इस्तीफे का फैसला ऐसे समय में लिया है जब इस अमेरिकी अखबार ने तीन दिन पहले एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी की थी।

    लुईस ने कर्मचारियों को भेजा ईमेल

    लुईस ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि द वॉशिंगटन पोस्ट के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कठिन निर्णय लिए गए हैं।

    लुईस और अखबार के अरबपति मालिक जेफ बेजोस इस सप्ताह छंटनी की घोषणा करने के लिए कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

    वॉशिंगटन पोस्ट के मुख्य वित्तीय अधिकारी, जेफ डोनोफ्रियो को कार्यकारी प्रकाशक और सीईओ नियुक्त किया गया है। विल लुईस जनवरी 2024 में द वॉशिंगटन पोस्ट का कार्यभार संभालने से पहले द वाल स्ट्रीट जर्नल में शीर्ष अधिकारी थे।

    उनका कार्यकाल शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें छंटनी और असफल पुनर्गठन योजना शामिल है जिसके कारण पूर्व शीर्ष संपादक सैली बुजबी को पद छोड़ना पड़ा था।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- अमेरिका से ट्रेड डील के बाद रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने दोहराया पुराना स्टैंड