भारत-अमेरिका ट्रेड डील को व्हाइट हाउस ने बताया 'ऐतिहासिक जीत', पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका से भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई ने इस समझौते क ...और पढ़ें

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को व्हाइट हाउस ने बताया 'ऐतिहासिक जीत' (फोटो- रॉयटर)
एएनआई, वाशिंगटन डीसी। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका से भी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई ने इस समझौते को ऐतिहासिक जीत करार देते हुए कहा कि यह अमेरिकी कामगारों, किसानों और उद्योगों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने कहा कि अमेरिका ने दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल और एक अरब से अधिक आबादी वाले देश के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौता किया है।
इसी कड़ी में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भी समझौते की सराहना करते हुए कहा कि यह दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और नागरिकों के लिए व्यापक अवसर पैदा करेगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में इस साझेदारी को नई और उत्साहजनक दिशा देने वाला कदम बताया।
समझौते की एक प्रमुख विशेषता यह भी रही कि भारत को टैरिफ दरों में पाकिस्तान की तुलना में राहत मिली है। 31 जुलाई 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जारी कार्यकारी आदेश के तहत पाकिस्तान के लिए 19 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ दर घोषित की गई थी, जबकि भारत को अपेक्षाकृत कम दरों का लाभ मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।