Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं सूसी विल्स, जो बनीं व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ? पर्दे के पीछे से ट्रंप को दिलाई जीत

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 08:23 AM (IST)

    67 साल की एक महिला की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। नाम है सूसी विल्स। वजह यह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले विल्स की नियुक्ति की है। वह व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ होंगी। विल्स एक राजनीतिक रणनीतिकार हैं। चुनाव अभियान को संभालने का उनके पास लंबा अनुभव है।

    Hero Image
    सूसी विल्स और डोनाल्ड ट्रंप। ( फोटो- रॉयटर्स)

    रॉयटर्स, वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद पहली नियुक्ति की है। उन्होंने सूसी विल्स को व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वे इस पद पर नियुक्ति पाने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं। सूसी विल्स ने पर्दे के पीछे रहकर ट्रंप की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई है। वे ट्रंप के चुनाव अभियान की प्रमुख भी रही हैं। आइए जानते हैं सूसी विल्स के बारे में...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • सूसी विल्स व्हाइट हाउस में दिन-प्रतिदिन के कामकाज को संभालेंगी। विल्स रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वे व्हाइट हाउस के कर्मचारियों का प्रबंधन करेंगी। राष्ट्रपति के समय और कार्यक्रम को तय करने में विल्स की भूमिका अहम होगी। अन्य सरकारी विभागों और सांसदों के साथ संपर्क बनाना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने 67 वर्षीय सूसी विल्स के बारे में कहा कि वे सख्त, स्मार्ट और अभिनव हैं। सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित और सम्मानित हैं। वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।
    • सूसी विल्स ने प्लोरिडा में लंबे समय तक राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका निभाई। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार को बेहद संयमित और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने का श्रेय सूसी विल्स को जाता है। खास बात यह है कि सूसी को पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद हैं। वे पिछले तीन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम कर चुकी हैं।

    • अपने विजयी भाषण में ट्रंप ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि सूसी को पीछे रहना पसंद है। जब वह मंच के पीछे खड़ी थीं। हम उन्हें आइस मेडेन कहते हैं। कहा जा रहा है कि विल्स व्हाइट हाउस में ट्रंप को बुद्धिमानीपूर्ण फैसले लेने में सलाह देंगी।
    • फ्लोरिडा स्थित रिपब्लिकन सलाहकार डेविड जॉनसन ने कहा, "सूसी एक मजबूत महिला और एक सच्ची नेता हैं, जिनके पास काम करने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।" सूसी विल्स ने रोनाल्ड रीगन के 1980 के राष्ट्रपति अभियान पर भी काम किया है। उन्होंने फ्लोरिडा के रिपब्लिकन गवर्नर रॉन डेसेंटिस को 2018 में चुनाव जीतने में भी मदद कर चुकी हैं। 2016 और 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम किया। विल्स ने फ्लोरिडा के यूएस सीनेटर रिक स्कॉट के साथ भी काम किया। मगर डेसेंटिस के पदभार संभालने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।

    • चुनाव के दौरान विल्स ने ट्रंप को अपनी रणनीति से भटकने नहीं दिया। यही वजह है कि ट्रंप ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मीडिया में लीक होने वाली सूचनाओं को भी काम करने में विल्स ने अहम भूमिका निभाई। लैटिनो और अश्वेत मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की खातिर विल्स ने एक खास रणनीति बनाई। यह रणनीति सफल रही। ट्रंप की जीत में इन मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रही।
    • सूसी विल्स ने रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप के विरोधियों के साथ भी काम किया है। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने रिपब्लिकन यूएस प्रतिनिधि जैक केम्प और टिली फाउलर के साथ काम किया। इन दोनों नेताओं के उदारवादी माना जाता है। 2012 में विल्स ने यूटा के पूर्व गवर्नर जॉन हंट्समैन जूनियर के राष्ट्रपति अभियान में प्रबंधक के तौर पर काम किया। 6 जनवरी 2021 को ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था। इसके बाद विल्स ने ट्रंप की तीखी आलोचना की थी।
    • सूसी विल्स अमेरिका के फुटबॉल खिलाड़ी पैट समरॉल की बेटी हैं। उनके पिता स्पोर्ट्सकास्टर भी थे। समरॉल ने एक दशक तक नेशनल फुटबॉल लीग में खेला। 2013 में उनकी मृत्यु हो चुकी है। कहा जाता है कि विल्स मिलनसार हैं। मगर रणनीतिकार के रूप में उनकी प्रसिद्धि अधिक नहीं है। वे इंटरव्यू देने से बचती हैं।

    यह भी पढ़ें: पुतिन ने एक दिन बाद ट्रंप को दी जीत की बधाई, रूस बोला- जमीनी हकीकत देखकर यूक्रेन युद्ध बंद कराए पश्चिम

    यह भी पढ़ें: कनाडा ने दस वर्ष के लिए जारी होने वाला पर्यटक वीजा बंद किया, राजनीतिक संकट से जूझ रहे पीएम ट्रूडो