22 की उम्र में हत्यारा बन गया टायलर रॉबिन्सन... चार्ली किर्क के कातिल पर अहम खुलासे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में टायलर रोबिन्सन को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि रॉबिन्सन हाल ही में राजनीतिक हो गया था और उसने संदिग्ध हत्या के हथियार पर फासीवाद-विरोधी संदेश उकेरे थे। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी माने जाने वाले चार्ली किर्क की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में गोली मारक हत्या कर दी गई। चार्ली कर्क की हत्या के आरोपित को घटना के 33 घंटे के अंदर वाशिंगटन काउंटी से दबोचा गया। आरोपी की पहचान टायलर रोबिन्सन के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी घटनास्थल से 400 किलोमीटर दूर तक भाग चुका था।
गिरफ्तारी के बाद अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि टायलर रोबिन्सन ने चार्ली किर्क को गोली क्यों मारी। अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के सटीक कारण का पता नहीं लगाया है, हालांकि उन्होंने शुक्रवार सुबह उसकी गिरफ्तारी की घोषणा करते हुए कुछ सुराग दिए। आइए आपको बताते हैं कि रॉबिन्सन कौन है और उसने किर्क की हत्या क्यों की?
कौन है टायलर रॉबिन्सन?
यूटा विश्वविद्याल में चार्ली किर्क की हत्या के आरोप में जांचकर्ताओं ने टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबिन्सन का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। जांच के दौरान रॉबिन्सन के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह हाल के दिनों में काफी राजनीतिक हो गया था। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि उसने संदिग्ध हत्या के हथियार से मिले गोलियों के खोल पर फासीवाद-विरोधी संदेश उकेरे थे।
वर्तमान में 22 साल के रॉबिन्सन को किर्क की हत्या और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया। वहीं, रॉबिन्सन के रजिस्टर्ड वोटर है; हालांकि, उसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। कहा जा रहा है कि उसने साल 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी मतदान नहीं किया था।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ग्रे डॉज चैलेंजर कार से घटनास्थल पर गया था। वह कार शुक्रवार को दो मंज़िला प्लास्टर वाले घर के बाहर खड़ी थी। यह घर अल्फाल्फा के खेतों के बीच बने एक अपेक्षाकृत नए आवासीय क्षेत्र में स्थित है।
उसी विश्वविद्यालय में की पढ़ाई
बताया जा रहा है कि रॉबिन्सन ने साल 2021 में यूटा के सेंट जॉर्ज स्थित पाइन व्यू हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। हाल में दीक्षांत समारोह का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रॉबिन्सन मंच पर अपना डिप्लोमा लिए हुए दिखाई दे रहा है और लोग तालियां बजा रहे हैं। इसके बाद एक सेमेस्टर के लिए उसने लोगान स्थित यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में कुछ समय के लिए पढ़ाई की।
क्यों छोड़ी पढ़ाई?
गौरतलब है कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने विश्वविद्यालय की पढ़ाई क्यों छोड़ी। हालांकि, लेकिन यूटा की सार्वजनिक विश्वविद्यालय प्रणाली के अंतर्गत आने वाले डिक्सी टेक्निकल कॉलेज ने पुष्टि की कि वह स्कूल के इलेक्ट्रिकल अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम में तीसरे वर्ष का छात्र है।
रॉबिन्सन के माता पिता के एक फेसबुक पोस्ट से पता चलता है कि उसके दो छोटे-छोटे भाई है। वहीं, राज्य के रिकॉर्ड के अनुसार, रॉबिन्सन की मां ने एक गैर-लाभकारी स्वास्थ्य सेवा कंपनी में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी नौकरी ऑनलाइन सूचीबद्ध की है, जबकि उनके पिता पत्थर के काउंटरटॉप बनाने वाली एक कंपनी के प्रमुख हैं।
बस रूममेट के एक मैसेज से हुई टायरल की गिरफ्तारी
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने शुक्रवार को एक पीसी के दौरान कहा कि रॉबिन्सन के एक परिवार के सदस्य ने एक दोस्त से संपर्क किया, जिसने अधिकारियों से संपर्क करके जानकारी दी कि रॉबिन्सन ने या तो यह स्वीकार किया है या यह संकेत दिया है कि उसने यह घटना की है। उन्होंने कहा कि मैं टायलर रॉबिन्सन के परिवार के सदस्यों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जिन्होंने सही काम किया
वहीं, रॉबिन्सन के रूममेट ने डिस्कॉर्ड प्लेटफॉर्म पर उसे भेजे गए संदेश भी दिखाए, जिसमें बताया गया था कि उसने एक राइफल को तौलिए में लपेटकर झाड़ी में छोड़ दिया था। इन संदेशों को जोड़ते हुए अधिकारियों को टायरल को गिरफ्तार करने में मदद मिली। (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।