Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में अवैध खनन वाली जगह ढहने से 5 लोगों की मौत, 6 लोग अंदर फंसे

    Updated: Sun, 31 May 2026 03:53 PM (IST)

    दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में एक अवैध खनन स्थल ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह घटना हुइजे काउंटी के बाइवू गांव में हुई ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में रविवार को एक अवैध माइनिंग ऑपरेशन में ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एपी ने सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से दी।

    यह घटना हुइजे काउंटी के बाइवू गांव में सुबह करीब 4.30 बजे हुई। हालांकि, यह साफ नहीं बताया गया कि यह किस तरह की खदान थी। ढहने के बाद छह लोग अंदर फंस गए थे।

    घायलों की हालत स्थिर

    बचाव टीमों ने उन सभी को घटनास्थल से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में पांच लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। जीवित बचे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    एक हफ्ते पहले 82 लोगों की हुई थी मौत

    अधिकारियों ने ढहने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह घटना उत्तरी चीन के शानक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए धमाके के ठीक एक हफ्ते बाद हुई है, जिसमें कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि उस खदान का संचालक कानून का "गंभीर उल्लंघन" कर रहा था।

    यह भी पढ़ें: परमाणु मिसाइल साइलो के पास विशाल सैन्य परिसर बना रहा चीन, रेगिस्तान में बना रहे बेस; सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा