पोर्न साइट पर सर्च कर रहा था वीडियो, जब खुद को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्क्रीन पर देखा तो उड़ गए इस व्यक्ति के होश
एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्न वीडियो देखते समय खुद को और अपनी गर्लफ्रेंड को एक होटल के कमरे में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में पाया। यह घटना चीन के शेन्जेन मे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन पोर्न की तलाश में एक व्यक्ति ने वीडियो सर्च किया, बाद में जब गौर किया तो उसके होश उड़ गए क्योंकि एक वीडियो में उसने खुद को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पाया। यह मामला चीन का है।
दरअसल, 2023 में एरिक (काल्पनिक नाम, पहचान छिपाई गई है) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दक्षिणी चीन के शेन्जेन में एक होटल में रुका था। हफ्तों बाद जब वह एक एडल्ट कंटेंट चैनल ब्राउज कर रहा था तो उसे एक वीडियो मिला।
वीडियो देखने के बाद सरक गई पैरों के नीचे से जमीन!
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही सेकंड में उसने होटल का वह कमरा देखा जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका था, घटनाओं का क्रम और फिर खुद को देखा तो पहचान लिया कि ये तो वह और उसकी गर्लफ्रेंड ही हैं।
फुटेज में क्या दिखाया गया?
फुटेज में कपल को कमरे में घुसते, अपना बैग रखते और बाद में इंटिमेट पल बिताते हुए दिखाया गया था। यह सब होटल के कमरे के अंदर लगे एक छिपे हुए कैमरे में अनजाने में रिकॉर्ड हो गया था। यह वीडियो उनकी मर्जी के बिना अपलोड किया गया था और ऑनलाइन हजारों लोग इसे देख सकते थे।
हांगकांग के एरिक ने इस अनुभव को डरावना बताते हुए कहा कि एक छिपे हुए जासूसी कैमरे ने उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड को होटल के कमरे में करीब एक घंटे तक रिकॉर्ड किया था। एरिक ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पोर्न वीडियो इसलिए पसंद आए क्योंकि वे उन्हें पारंपरिक पोर्नोग्राफी से ज्यादा असली लगते थे, क्योंकि जिन लोगों की शूटिंग हो रही थी, उन्हें पता नहीं था कि उन पर स्पाई कैमरे से नजर रखी जा रही है।
गर्लफ्रेंड ने क्या दिया रिएक्शन?
जब एरिक ने अपनी पार्टनर एमिली को यह बात बताई तो पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ और उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। जब उसने खुद वीडियो देखा तो वह डर गई कि उसके जानने वाले लोग शायद पहले ही यह फुटेज ऑनलाइन देख चुके होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।