Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या करने वाला है चीन? ताइवान के आसपास नजर आए 26 विमान और 8 पोत; रक्षा क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 09:30 PM (IST)

    ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह तक अपने जलक्षेत्र के पास चीन के 26 विमानों, आठ नौसैनिक जहाजों और एक सरकारी जहाज का पता लगाया। इनमें से सात विम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ताइवान के आसपास चीन के 26 विमान और आठ पोत नजर आए (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह छह बजे (स्थानीय समय) तक अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र के आसपास चीन के 26 विमानों, आठ नौसैनिक जहाजों और एक सरकारी जहाज की उपस्थिति का पता लगाया।

    इन 26 विमानों में से सात ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। वहीं, चीनी सेना के एक टोही विमान (मानवरहित हवाई वाहन) को ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी रक्षा क्षेत्र प्रवेश करते हुए देखा गया।

    रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रेडियो चेतावनी के बाद मानवरहित हवाई वाहन वहां से लौट गया। इसने ताइवान के नियंत्रण वाले प्रतास द्वीप समूह के ऊपर उड़ान भरी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया।

    ताइवान में चीन की मौजूदगी

    एक दिन पहले, शुक्रवार को ताइवान के आसपास चीन के 34 विमानों और 11 जहाजों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि 18 विमानों ने मध्य रेखा को पार किया और ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआइजेड) में प्रवेश किया।

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में चीन की ओर से इस तरह के कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद से ही विश्लेषक इस तरह की घटनाओं को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

    जियोपॉलिटिकल नजरिए से ग्रीनलैंड महत्वपूर्ण क्यों है? समझें पूरी कहानी