Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अलीबाबा, बायडू और BYD... चीनी कंपनियों के खिलाफ अमेरिका के कदम से भड़का ड्रैगन

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:52 PM (IST)

    चीन ने पेंटागन द्वारा अलीबाबा, बायडू जैसी प्रमुख चीनी कंपनियों को सेना की मदद करने वाली फर्मों की सूची में शामिल करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ...और पढ़ें

    अमेरिका से नाराज हुआ चीन (फोटो-रॉयटर्स)

    अमेरिका से नाराज हुआ चीन (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. पेंटागन ने अलीबाबा, बायडू जैसी चीनी कंपनियों को सूची में डाला।

    2. चीन ने अमेरिकी कदम पर कड़ी नाराजगी और विरोध जताया।

    3. चीन ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी, अमेरिका से रुकने को कहा।

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका के उस कदम से बेहद नाराज है, जिसके तहत पेंटागन ने कई बड़ी चीनी कंपनियों को उन फर्मों की सूची में शामिल किया है जो चीन की सेना की मदद कर रही हैं।

    विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा सोमवार को अपनी सूची में किए गए लंबे समय से प्रतीक्षित अपडेट पर भी चिंता जताई है।

    इस सूची में ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा, इंटरनेट सर्च प्रोवाइडर बायडू और कार निर्माता बीवाईडी और एनआइओ जैसी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं।

    बाद में इसमें दुनिया की सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनियों ट्रिना सोलर और जेए सोलर टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया।

    इस सूची में चीन की कई प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल हैं, जो बीजिंग की सैन्य और औद्योगिक ताकत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह सूची दोनों देशों के बीच चल रही कड़ी भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के बीच वॉशिंगटन की सुरक्षा चिंताओं को दर्शाती है।

    चीन ने किया विरोध

    वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, 'चीन इस कदम का कड़ा विरोध करता है। चीन अमेरिका से आग्रह करता है कि वह अपनी गलत कार्यवाहियों को तुरंत रोके, संबंधित उपायों को तुरंत वापस ले और चीन-अमेरिका के बीच रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर संबंध बनाने की सही राह पर लौटे।'

    मंत्रालय ने कहा कि अगर चीनी कंपनियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, तो बीजिंग निश्चित रूप से दृढ़ता और सख्ती से जवाबी कार्रवाई करेगा।

    (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान का बड़ा कदम: रक्षा बजट 17.6 फीसदी बढ़ाकर किया 3,000 अरब रुपये

    खबरें और भी