Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    US-चीन के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट, ड्रैगन ने 10 अमेरिकी सैन्य कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:10 PM (IST)

    चीन ने अमेरिका की 10 सैन्य-संबंधी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। यह कदम अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में उठाया गया है। ...और पढ़ें

    चीन ने 10 अमेरिकी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध (फोटो-रॉयटर्स)

    चीन ने 10 अमेरिकी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. चीन ने अमेरिका की 10 सैन्य-संबंधी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया।

    2. यह अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में चीन का पलटवार है।

    3. 46 अमेरिकी कंपनियों से सरकारी खरीद पर भी रोक लगाई गई।

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने सोमवार को अमेरिका की 10 ऐसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया, जिनका संबंध सेना से है।

    यह कदम अमेरिका के उस हालिया फैसले के जवाब में उठाया गया है, जिसमें चीन की कुछ बड़ी टेक कंपनियों को डिफेंस कांट्रैक्ट (रक्षा अनुबंध) पाने से रोका गया था।

    चीन ने 10 अमेरिकी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

    वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीनी कंपनियों को इन 10 कंपनियों को दोहरे इस्तेमाल वाली चीजें निर्यात करने से रोका जाएगा।

    इन कंपनियों में मिलिट्री ड्रोन बनाने वाली और रेयर अर्थ माइनिंग से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। दोहरे इस्तेमाल का मतलब है, ऐसी चीजें जिनका इस्तेमाल सेना और आम नागरिक, दोनों कार्यों में हो सकता है।

    मंत्रालय ने कहा कि निर्यात पर यह रोक चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और अमेरिकी सरकार द्वारा 'तथाकथित चीनी सैन्य कंपनियों की सूची' के गलत विस्तार के जवाब में लगाई गई है।

    इसके अलावा, वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकारी संस्थाओं को लाकहीड मार्टिन और रेथियान मिसाइल्स एंड डिफेंस समेत अमेरिका की 46 कंपनियों से उत्पाद खरीदने से रोका जाएगा।

    इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अलीबाबा और बायडू समेत कई टेक कंपनियों को अपनी उस लिस्ट में शामिल किया था, जिनके बारे में उसका कहना है कि उनके संबंध चीनी सेना से हैं।

    बायडू ने कहा कि उसे सैन्य कंपनी बताने का सुझाव पूरी तरह से बेबुनियाद है। इस सूची में शामिल होने की वजह से उन्हें अमेरिकी सेना के कांट्रैक्ट नहीं मिल पाएंगे।

    (समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- China Vs USA: चीन का ट्रंप पर पलटवार, 10 अमेरिकी कंपनियों पर कसा शिकंजा; अब नहीं कर पाएंगी मनमानी