Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत से दोस्ती सिर्फ दिखावा, पाकिस्तान की जरूरत से ज्यादा मदद कर रहा चीन; अब ये पनडुब्बी देकर बढ़ाई टेंशन

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 09:00 PM (IST)

    चीन ने पाकिस्तान को तीसरी हैंगर क्लास पनडुब्बी सौंपी है जो आठ पनडुब्बियों में से एक है। इसका उद्देश्य हिंद महासागर में पाकिस्तानी नौसेना को मजबूत करना है ताकि भारतीय नौसेना की शक्ति को चुनौती दी जा सके। पनडुब्बी में आधुनिक युद्धक सुविधाएं और सेंसर हैं जो पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाएंगे।

    Hero Image
    पाकिस्तान की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा चीन। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने पाकिस्तान को तीसरी आधुनिक हैंगर क्लास पनडुब्बी सौंप दी है। यह चीन की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली आठ हैंगर क्लास पनडुब्बियों में तीसरी है। माना जा रहा है कि ये पनडुब्बियां देकर चीन हिंद महासागर में पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत कर रहा है, जिससे उसे भारतीय नौसेना की ताकत और ध्यान को बांटने में मदद मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान को हैंगर क्लास पनडुब्बी देने का समारोह मध्य चीन के शहर वुहान में गुरुवार को संपन्न हुआ। इस क्लास की दूसरी पनडुब्बी इसी वर्ष मार्च में चीन ने पाकिस्तान को सौंपी थी। ये पनडुब्बियां चीन की ओर से पाकिस्तानी नौसेना को मुहैया कराए गए चार आधुनिक फ्रिगेट (युद्धपोत) के अतिरिक्त हैं, जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान को सौंपा गया है।

    अरब सागर में मजबूत होती पाकिस्तानी सेना

    इन फ्रिगेट से पाकिस्तानी नौसेना को अरब सागर में ताकत मिली है। इससे ग्वादर बंदरगाह के आसपास और हिंद महासागर में पाकिस्तान की ताकत बढ़ी है। वुहान में हुए समारोह में पाकिस्तान नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल अब्दुल समद ने कहा, हैंगर क्लास पनडुब्बी युद्ध की आधुनिक सुविधाओं और सेंसर से लैस है। इससे पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    जरूरत से ज्यादा पाकिस्तान की मदद कर रहा चीन 

    स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार चीन पाकिस्तान को जरूरत के 81 प्रतिशत से ज्यादा सैन्य साजोसामान की आपूर्ति कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में पाकिस्तान ने चीन को जिन हथियारों की आपूर्ति के लिए समझौता किया है उनमें 4.5 पीढ़ी के 36 जे-10 सीई लड़ाकू विमान, 600 वीटी-4 टैंक और स्पाई शिप प्रमुख हैं।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    ये भी पढ़ें: पुतिन से मुलाकात से पहले ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति में हुई सांठगांठ, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया चौंकाने वाला खुलासा