चीन में 'शादी की क्वालिटी अच्छी नहीं' बोलकर तलाक ले रहीं महिलाएं, परिवार का दबाव भी नहीं आ रहा काम
चीन में तलाक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं द्वारा। आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक स्वीकृति बढ़ने से अब वे 'खराब रिश्तों' से बाहर निकल रही ...और पढ़ें

यह फोटो एआई की मदद से बनाई गई है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में तलाक के केस बढ़ने को लेकर एक नई स्टडी की गई। इसमें, समाजशास्त्री ने बताया कि तलाक की बढ़ती प्रवृत्ति का एक बड़ा कारण महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक स्वीकृति में बढ़ोतरी है। शहरों में रहने वाली आधुनिक महिलाएं अब 'खराब रिश्तों से बाहर निकलने' के लिए तलाक का विकल्प चुन रही हैं, बजाय समाज के दबाव में जीवन गुजारने के।
वहीं सरकार ने तलाक को चुनौती पूर्ण बनाने के लिए 'कूलिंग-ऑफ' नियम लागू किया है, जिसमें तलाक तुरंत मंजूर नहीं होता। इसके बावजूद तलाक के केस बढ़े। चीन की मौजूदा स्थिति की अगर बात की जाए तो, महिलाओं की ओर से तलाक की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है।
2025 में 27 लाख तलाक दर्ज हुए
आंकड़ों से साफ पता चलता है कि, 2025 में सहमति से हुए तलाक की संख्या 5 साल में सबसे ज्यादा थी; इस दौरान कुल 27 लाख से ज्यादा तलाक दर्ज हुए। यह 2021 की तुलना में 28% अधिक है। तलाक के करीब 70% केस महिलाएं दायर कर रही हैं। वहीं, 1980 के बाद विवाह दर में ऐतिहासिक गिरावट आई। पिछले 44 साल में सबसे कम शादियां हुई। 'सिंगल' रहना नया स्टेटस सिंबल बन रहा है।
आर्थिक मंदी और पारिवारिक संरचना में बदलाव ने इस प्रवृत्ति को और तेज किया है। समाज वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव चीनी समाज में 'पारंपरिक परिवार मॉडल' के अंत और 'निजी आजादी' की ओर एक बड़ा कदम दर्शाता है।' अब महिलाएं अपनी अलग पहचान और आत्मसम्मान के लिए तलाक को नए सामाजिक अधिकार की तरह देख रही हैं। यह सामाजिक बदलाव और महिलाओं के बढ़ते अधिकारों का संकेत है।
2021 में सरकार ने लागू किया था नया नियम
जबकि, इस स्थिति से निपटने के लिए चीन की सरकार ने 2021 में नया नियम 30 दिन का 'कूलिंग-ऑफ पीरियड' लागू किया था। यानी तलाक रजिस्ट्रेशन से पहले 30 दिन की अनिवार्य 'सोचने की मोहलत' रखी गई। इससे शुरुआत में तलाक घटे, लेकिन फिर बढ़ गए। महिलाएं रिश्तों में बराबरी, सम्मान और पसंद-नापसंद को लेकर पहले से ज्यादा मुखर हैं।
शंघाई में फैमिली लॉ की वकील गुई फांगफांग बताती हैं, 'पहले महिलाएं तलाक के लिए आम तौर पर बड़े अत्याचारों का हवाला देती थीं। जैसे-घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध या जुए जैसी गैर-जिम्मेदार आदतें, लेकिन अब महिलाएं कारण बताती हैं- 'शादी की क्वालिटी अच्छी नहीं' या 'हमारे मूल्य मेल नहीं हो पा रहे हैं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।