Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के वुजिन में हेलीकॉप्टर क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, सीट बेल्ट ने बचाई पायलटों की जान

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 08:21 AM (IST)

    चीन के वुजिन शहर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके दो टुकड़े हो गए। सीट बेल्ट की मदद से दोनों पायलटों की जान बच गई। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. वुजिन में हेलिकॉप्टर क्रैश, दो टुकड़ों में बंटा, पायलट सुरक्षित

    2. सीट बेल्ट की वजह से दोनों पायलटों की जान बची

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के वुजिन शहर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो सामने आया है। जहां वुजिन शहर में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गया।। एक खेत में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के दो टुकड़े होने के बावजूद उसके रोटर ब्लेड काफी देर तक घूमते रहे।

    जिसके कारण मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग चाहकर भी मदद नहीं कर पाए। कॉकपिट में फंसे दोनों पायलट मौत से जंग लड़ते रहे और एक पायलट तो दरवाजे से आधा बाहर हवा में लटक गया। हालांकि, सीट बेल्ट की वजह से दोनों की जान बची।

    chinaplane crase

    द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चीन के वुजिन शहर में गुरुवार दोपहर 2 बजे हुई। हादसे के तुरंद बाद मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। लेकिन हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड लगातार घूम रहे थे, इसलिए कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ सका।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं। आपातकालीन सेवाओं ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि दूसरा अभी डॉक्टरों की निगरानी में है।

    इस हादसे में राहत वाली बात यह है कि किसी खी भी हालात जानलेवा नहीं है। स्थानीय प्रशासन हेलिकॉप्टर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, देश के पांच जवान बलिदान; को-पायलट सुरक्षित

     

     

    खबरें और भी