चीन ने तोड़ा वादा, बीच समुद्र में मिसाइल से कर दिया धमाका; दो देश परेशान
चीन ने प्रशांत महासागर में परमाणु पनडुब्बी से लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। जापान और ऑस्ट्रेलिया ने इसे अस्थिर करने वाला बताते हु ...और पढ़ें

चीन ने प्रशांत महासागर में मिसाइल का सफल परीक्षण किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने सोमवार को प्रशांत महासागर में एक परमाणु चालित पनडुब्बी से लंबी दूरी तक मार करने वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने इसे रणनीतिक मिसाइल बताया और परीक्षण को करार दिया। इस परीक्षण की जापान और आस्ट्रेलिया ने कड़ी आलोचना की और कहा कि चीन क्षेत्र में सैन्य जमावड़ा बढ़ा रहा है।
सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पीएलए नौसेना ने बताया कि उसकी एक परमाणु पनडुब्बी से स्थानीय समायानुसार दोपहर 12.01 बजे एक डमी वारहेड के साथ रणनीतिक मिसाइल लॉन्च की गई, जो प्रशांत महासागर के संबंधित खुले समुद्र में अपने लक्ष्य पर सटीकता के साथ निशाना साधा।
चीन ने प्रशांत महासागर में मिसाइल का सफल परीक्षण किया
नौसेना ने इसे अपने वार्षिक प्रशिक्षण का हिस्सा बताया और कहा कि चीन ने पहले ही संबंधित देशों को इस बारे में सूचित कर दिया था।
परीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रथाओं का पालन किया गया और किसी विशेष देश या लक्ष्य की ओर निर्देशित नहीं किया गया था।
चीनी सेना ने हालांकि मिसाइल और इसकी रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इधर, जापान और आस्ट्रेलिया ने कहा कि उन्हें लांचिंग के बारे में सूचना मिली थी। इन देशों ने परीक्षण के लिए चीन की आलोचना की।
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस परीक्षण को क्षेत्र के लिए अस्थिर करने वाला बताया। जबकि जापानी क्योदो न्यूज के अनुसार, जापान ने चीन की सैन्य गतिविधियों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है।
इसी साल दिखी सबसे उन्नत परमाणु पनडुब्बी
यह स्पष्ट नहीं है कि किस प्रकार की पनडुब्बी से मिसाइल लांच की गई। चीन की मुख्य परमाणु पनडुब्बी टाइप 094 नाम से जानी जाती है। उसके पास इस क्लास की छह परमाणु पनडुब्बी हैं, जो विवादित दक्षिण चीन सागर में तैनाती के लिए आदर्श मानी जाती हैं।
चीन दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्से पर दावा करता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान इसके खिलाफ दावा करते हैं। चीन की सबसे उन्नत परमाणु पनडुब्बी टाइप 095 इसी वर्ष की शुरुआत में देखी गई थी।
यह भी पढ़ें- क्या है चीन का माओ मॉडल? चिनफिंग ने 101 सैन्य अधिकारियों को हटाया; दो वफादारों को सौंपी सेना की कमान