Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    34वीं मंजिल पर खरीदा फ्लैट, पता चला बिल्डिंग ही 32 फ्लोर की; चीन में अजीबोगरीब ठगी

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 06:42 AM (IST)

    चीन के शानक्सी प्रांत में एक व्यक्ति को रियल एस्टेट धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा, जिसने 34वीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा, जबकि इमारत केवल 32 मंजिला थी। ...और पढ़ें

    34वीं मंजिल का फ्लैट 32 मंजिला इमारत में खरीदा (AI जनरेटेड तस्वीर)

    34वीं मंजिल का फ्लैट 32 मंजिला इमारत में खरीदा (AI जनरेटेड तस्वीर)

    HighLights

    1. शेन ने 2013 में 34वीं मंजिल पर अपार्टमेंट खरीदा था

    2. इमारत असल में केवल 32 मंजिला ही बनी थी

    3. कई साल बाद रियल एस्टेट ठगी का पता चला

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली । चीन में सामने आया एक हैरान कर देने वाला मामला हर घर खरीदार को सतर्क करने वाला है। चीन के शानक्सी प्रांत के शीआन के पास एक गांव में 2013 में शेन उपनाम वाले शख्स ने 34वीं मंजिल पर 90 वर्ग मीटर का अपार्टमेंट खरीदा था, लेकिन असल में वह अपार्टमेंट बना ही नहीं, क्योंकि वह इमारत केवल 32 मंजिला थी।

    साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कई साल बाद उसे पता चला कि वह रियल एस्टेट ठगी का शिकार हो गया था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उसे पैसे भी गंवाने पड़े और फ्लैट खरीदने का सपना भी सपना ही रह गया।