Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन का कमाल! बनाया 28 KM का समुद्री कॉरिडोर, 20 मिनट में तय होती है 2 घंटे की दूरी

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 10:48 AM (IST)

    चीन ने 28 किलोमीटर लंबे शेन्जेन-झोंगशान लिंक समुद्री कॉरिडोर का अनावरण किया है। इसमें 6.8 किलोमीटर लंबी पानी के अंदर सुरंग शामिल है, जो इंजीनियरिंग का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चीन ने तैयार किया कमाल का सी लिंक।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने शेन्जेन-झोंगशान लिंक का अनावरण किया है। यह 28 किलोमीटर लंबा एक जबरदस्त समुद्री कॉरिडोर है और इसमें 6.8 किलोमीटर लंबी पानी के अंदर सुरंग भी शामिल है।

    इंजीनियरिंग की बेजोड़ मिसाल पेश करता यह सी लिंक दो शहरों के बीच यात्रा के समय को लगभग दो घंटे से घटाकर सिर्फ 20 मिनट कर देता है, जिससे ग्रेटर बे एरिया में कनेक्टिविटी बेहतर होती है। इसकी खासियत यह है कि इस कॉरिडोर में प्रीफैब्रिकेटेड सुरंग सेक्शन औरचीन का कमाल! बनाया 28 KM का समुद्री कॉरिडोर, 20 मिनट में तय होती है 2 घंटे की दूरी एडवांस्ड वेंटिलेशन शामिल है।

    खास क्यों है इसकी डिजायन?

    तूफानों और तेज लहरों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया यह लिंक इंफ्रास्ट्रक्चर इनोवेशन के लिए एक नए मानक तय करता है। ऊपर से देखने पर यह लिंक पानी के ऊपर उड़ते हुए विशाल पक्षी या समुद्र के ऊपर उड़ती हुई पतंग जैसा जैसा दिखता है।

    China Sea Link

    टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल

    इस लिंक पर सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को ऑप्टिमाइज किया गया है, जिसके लिए बिग डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित कई इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इंटेलिजेंट रोबोट का इस्तेमाल रोजाना इंस्पेक्शन के लिए समुद्र के नीचे बनी सुरंगों में भी किया जाता है।

    Republic Day New (24)

    बनने में लगा 14 साल से ज्यादा का वक्त

    यह लगभग 137,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जो लगभग 19 फुटबॉल मैदानों के आकार का है और लिंगडिंगयांग के पानी में स्थित है। शेन्जेन-झोंगशान लिंक का पश्चिमी आर्टिफिशियल आइलैंड बे एरिया में एक नया समुद्री लैंडमार्क बन गया है।

    इस प्रोजेक्ट में पुल, द्वीप, सुरंगें और पानी के नीचे इंटरचेंज शामिल हैं। इसे पूरा होने में 14 साल से ज्यादा का समय लगा, जिसमें 15,000 से ज्यादा मजदूरों ने काम किया।

    यह भी पढ़ें: 10 पैसेंजर की कैपेसिटी और 1500 KM की रेंज, चीन ने किया फ्लाइंग कार का परीक्षण