Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन की एक जूता फैक्ट्री में आग से 28 मजदूरों की मौत, राष्ट्रपति शी ने दिए जांच के आदेश

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:43 PM (IST)

    गुरुवार को चीन के पूर्वी फ़ुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 28 लोग मारे गये। ...और पढ़ें

    पूर्वी फ़ुजियान में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    पूर्वी फ़ुजियान में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को चीन के पूर्वी फ़ुजियान में जूतों की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में झुलस कर 28 लोगों की मौत हो गई। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, आग जिनजियांग शहर के जूतों की एक फैक्ट्री में दोपहर करीब 12:04 बजे लगी। सीसीटीवी फूटेज में आग ने कई मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में घना काला धुआं उठने लगा। कई लोग छतों पर फंसे दिखें

    इमरजेंसी टीम मौके पर मौजूद 

    दमकलकर्मी और इमरजेंसी टीम के लोग 183 बचाव कर्मियों और 35 गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर मौजूद हैं। दोपहर तक आग की लपटें काफी हद तक बुझा दी गई थीं, लेकिन फैक्ट्री के अंदर लपटों की वजह से बचाव टीमें बिल्डिंग के उन हिस्सों में नहीं जा पा रही थीं जहां लापता लोग हो सकते थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जहां जूते बनाने का सामान और गोंद रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। CCTV फूटेज में जलते हुए सामान से निकलने वाला धुंआ दिखाई दे रहा है।

    क्या बोले राष्ट्रपति शी चिनफिंग?

    चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने निर्देश जारी कर कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने, घायलों का इलाज करने और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।  उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाए। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा कि प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद करने और खोज व बचाव अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदारी तय करने के लिए आग लगने की वजह का तेजी से पता लगाया जाना चाहिए।