चीन में बड़ा हादसा, सस्पेंशन ब्रिज की केबल टूटने से पांच लोगों की मौत
चीन के शिंजियांग प्रांत में एक सस्पेंशन ब्रिज की केबल टूटने से बड़ा हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 24 लोग घायल भी हुए हैं। घटना इली कजाख प्रान्त के एक पर्यटक क्षेत्र में हुई जहां अचानक पुल की केबल टूटने से लोग नीचे गिर गए।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी चीन के शिंजियांग प्रांत में एक सस्पेंशन ब्रिज पर लगी केबल टूटने से 5 लोगों की मौत हो गई। अचानक सस्पेंशन ब्रिज की केबल टूटने से लोग नीचे गिरने लगे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, घटना बुधवार शाम 6:18 बजे इली कजाख प्रान्त के एक टूरिस्ट इलाके में हुई। घटना में 24 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच के दौरान सस्पेंशन ब्रिज को बंद कर दिया गया है।
सस्पेशन ब्रिज टूटने का वीडियो आया सामने
घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक सस्पेशन ब्रिज एक तरफ झुका हुआ है, जिसके रास्ते और नीचे जमीन के बीच केबलों से बनी रेलिंग लटक रही है। पुल का एक हिस्सा नदी के ऊपर लटका हुआ नजर आ रहा है। वहीं पर लोग गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
新疆一景区网红桥绳索断裂,多名游客坠落湍急河流!8月6日,新疆伊犁夏塔昭苏县夏塔旅游风景区,将军桥绳索断裂,导致桥面严重倾斜,一些正在桥上行走的游客落入河中,有游客摔伤,还有人被冲到下游。据悉,该桥去年也6月曾发生倾斜事故。 pic.twitter.com/zoCbzfXGsz
— 希望之聲 - 中國時局 (@SoundOfHope_SOH) August 6, 2025
नदी के एक तरफ लटक गया ब्रिज का हिस्सा
वीडियो में दिख रहा है कि नदी के ऊपर बने सस्पेशन ब्रिज का हिस्सा केबल टूटने से एक तरफ लटका हुआ दिख रहा है। ब्रिज के नीचे बड़े-बड़े भारी-भरकम पत्थर दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद सस्पेशन ब्रिज के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
वायरल वीडियो में एक घायल को व्यक्ति को लकड़ी के तख्ते पर लिटाया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में लोग स्ट्रेचर से घायलों को हादसे वाली जगह से दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शिन्हुआ ने एक अलग रिपोर्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने घटना स्थल पर एक टास्क फोर्स भेजी है जो जांच और घायलों के इलाज की निगरानी करेगी।
(इनपुट-एजेंसी के साथ)
इसे भी पढ़ें: China Floods: चीन में मूसलाधार बारिश से भीषण तबाही, कई जगह आई बाढ़; 38 लोगों की मौत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।