चीन में निर्माणाधीन सुरंग में विस्फोट, चार की मौत; कई लोग घायल
दक्षिण-पश्चिम चीन में एक निर्माणाधीन राजमार्ग सुरंग में हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

चीन में एक निर्माणाधीन राजमार्ग सुरंग में भीषण विस्फोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम चीन में एक निर्माणाधीन राजमार्ग सुरंग में हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
शुरुआती रिपोर्ट में एक व्यक्ति के लापता होने और 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में बचाव दलों ने लापता व्यक्ति का शव बरामद किया।
वहीं, घायलों में से तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। यह जानकारी चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह विस्फोट ज्वलनशील गैस के कारण हुआ हो सकता है।
फिलहाल प्रशासन ने निर्माण स्थल को सील कर दिया है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। (न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच बढ़ी हवाई कनेक्टिविटी, इंडिगो ने शुरू की शंघाई-कोलकाता के लिए सीधी उड़ान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।