Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में शामिल होंगे चीनी विदेश मंत्री, सुरक्षा चुनौतियों पर होगी चर्चा

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 02:22 AM (IST)

    बीजिंग ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 22-23 जून को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक ...और पढ़ें

    दिल्ली में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में शामिल होंगे चीनी विदेश मंत्री (फोटो- एक्स)

    दिल्ली में ब्रिक्स देशों के एनएसए की बैठक में शामिल होंगे चीनी विदेश मंत्री (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. बैठक में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होगी

    2.  सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर भी बात की जाएगी

    पीटीआई, बीजिंग। बीजिंग ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 22-23 जून को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में शामिल होंगे।

    ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक एक उच्च-स्तरीय मंच है,जो ब्रिक्स के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों को सुरक्षा से जुड़ी अहम चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है।

    चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि वांग यी निमंत्रण मिलने पर इस बैठक में शामिल होंगे।

    लिन ने कहा कि वांग मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति और बड़े अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

    चीन के विदेश मंत्री, चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के पॉटिकल ब्यूरो के सदस्य और सेंट्रल फारेन अफेयर्स कमीशन के कार्यालय के निदेशक भी हैं।

    बैठक में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होगी और सितंबर में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर भी बात की जाएगी।

    लिन ने कहा, "बदलती और अस्थिर दुनिया में, जहां सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियां बढ़ रही हैं, 'ग्लोबल साउथ' की अगुवाई करने वाले ब्रिक्स देश विश्व शांति की रक्षा, साझा विकास को बढ़ावा देने, बहुपक्षवाद को अपनाने और अधिक न्यायसंगत वैश्विक शासन व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"