Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन के जिंगआन काउंटी में जोरदार धमाका, 7 लोगों की मौत और 17 घायल

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:31 PM (IST)

    दक्षिणी चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग ऑटोनॉमस रीजन के जिंगआन काउंटी में गुरुवार को हुए एक धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। ...और पढ़ें

    चीन के गुआंग्शी जुआंग ऑटोनॉमस रीजन में धमाका (फोटो-रॉयटर्स)

    चीन के गुआंग्शी जुआंग ऑटोनॉमस रीजन में धमाका (फोटो-रॉयटर्स)

    HighLights

    1. दक्षिणी चीन के जिंगआन काउंटी में गुरुवार को हुआ भीषण धमाका।

    2. इस धमाके में सात लोगों की दुखद मौत हो गई।

    3. कुल सत्रह लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिणी चीन के गुआंग्शी जुआंग ऑटोनॉमस रीजन के जिंगआन काउंटी में हुए एक धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

    इस घटना के बाद, पहाड़ी इलाके में स्थित गुइलिन शहर और जिंगआन काउंटी की स्थानीय कम्युनिस्ट पार्टी कमेटियों और सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव और आपातकालीन राहत कार्य शुरू किया गया।

    जिंगआन काउंटी में जोरदार धमाका

    सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने स्थानीय पुलिस के नोटिस का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के हुए इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

    धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और किसी की भी हालत जानलेवा नहीं है। इन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, इनका इलाज जारी है और उनके रहने-खाने का उचित इंतजाम भी किया गया है। घटनास्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।

    शुरुआती जांच में पाइपलाइन गैस और इसी तरह की अन्य वजहों से धमाका होने की संभावना को खारिज कर दिया गया है। अखबार ने जिंगआन पुलिस के हवाले से बताया कि पब्लिक सिक्योरिटी अधिकारी घटना की वजह की जांच कर रहे हैं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- चीन ने फिर दिया झटका! चावल के बाद अब मिर्च की खेप लौटाई, जानिए कहां हुआ असली पंगा?