Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जहां से फैला था कोरोना, आज वुहान में भारी बारिश से तबाही, सड़कें बनीं नदियां; जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, वुहान, ग्वांगडोंग, गुआंग्शी, हुनान, जियांग्शी और अन्य दक्षिणी प्रांतों में लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं, चीन के हुबेई प्रांत ...और पढ़ें

    कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि कुछ कारें आधे तक डूबी नजर आईं

    कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि कुछ कारें आधे तक डूबी नजर आईं

    HighLights

    1. वुहान में तेज बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है

    2. कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि कुछ कारें आधे तक डूबी नजर आईं

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। दक्षिणी चीन में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने बड़े पैमाने पर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई हैं, गाड़ियां बह गई हैं और लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह बाधित हो गई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, वुहान, ग्वांगडोंग, गुआंग्शी, हुनान, जियांग्शी और अन्य दक्षिणी प्रांतों में लगातार तेज बारिश हो रही है। वहीं, चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है।

    तेज बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है, जिससे कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं और आम जनजीवन पूरी तरह बाधित हो गया है।

    स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर जारी वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि मुख्य सड़कें, आवासीय इलाके और कम ऊंचाई वाले इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है।

    कई जगहों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि कुछ कारें आधे तक डूबी नजर आईं। यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और लोग नावों या ऊंचे वाहनों का सहारा लेकर घर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।