चीन में हाफ मैराथन में रोबोट ने तोड़ा इंसान का विश्व रिकार्ड, 50 मिनट 26 सेकंड में पूरी की दौड़
ह्यूमनाइड रोबोट 'फ्लैश' ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ-मैराथन में 21 किलोमीटर की दौड़ 50 मिनट 26 सेकंड में पूरी कर मानव विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ...और पढ़ें

हाफ मैराथन में रोबोट विनर (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ह्यूमनाइड रोबोट ने हाफ मैराथन में इंसान का विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को आयोजित इस दौड़ में रोबोट ने 21 किलोमीटर की दौड़ मात्र 50 मिनट और 26 सेकंड में पूरा कर मानव विश्व रिकार्ड तोड़ा।
ह्यूमनाइड ऐसे रोबोट होते हैं, जिनकी संरचना और कार्य करने की क्षमता इंसानों जैसी होती है।
हाफ मैराथन में रोबोट विनर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन की शेंजेन आनर स्मार्ट टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित ह्यूमनाइड रोबोट 'फ्लैश' ने 2026 बीजिंग ई-टाउन हाफ-मैराथन में जीत हासिल की और 57:20 के मानव विश्व रिकार्ड को तोड़ दिया।
पुरुषों की हाफ मैराथन का विश्व रिकार्ड पिछले महीने पुर्तगाल के लिस्बन हाफ मैराथन में युगांडा के स्टार धावक जैकब किप्लिमो ने बनाया था।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, रोबोट और इंसानों ने 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग लेन में दौड़े।
हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में, चीन के झाओ हाइजी ने एक घंटे, सात मिनट और 47 सेकेंड में पुरुषों का खिताब जीता, जबकि उनकी हमवतन वांग कियाओक्सिया ने 1:18:06 के समय के साथ महिलाओं की दौड़ में जीत हासिल की।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- होर्मुज संकट से हवाई सफर प्रभावित, चीन से सिंगापुर समेत कई रूट पर फ्लाइट कैंसिल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।