भारत-चीन रिश्तों की नई उड़ान, 9 नवंबर से शंघाई-नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट फ्लाइट
भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क फिर से शुरू हो रहा है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई-नई दिल्ली के बीच उड़ानें शुरू करेगी। यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों को सामान्य करने में मदद करेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने भी कोलकाता से चीन के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं, और दिल्ली-ग्वांगझू रूट पर भी उड़ानें शुरू करने की तैयारी है।

9 नवंबर से शुरू होंगी शंघाई-नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क फिर से शुरू होने जा रहा है। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई और नई दिल्ली के बीच राउंड-ट्रिप उड़ानें शुरू करेगी। यह फैसला दोनों देशों के बीच रिश्तों में सामान्य स्थिति लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
एयरलाइन ने बताया कि शंघाई और दिल्ली के बीच फ्लाइट हर बुधवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट से दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
टिकट बिक्री हुई शुरू
वापसी की उड़ान दिल्ली से रात 7.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस रूट की टिकट बिक्री भी शुरू कर दी गई है। बता दें, दोनों देशों ने पांच साल बाद सीधी उड़ानें बहाल करने का निर्णय लिया था।
यह फैसला अगस्त में तियानजिन में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद हुआ था।
इंडिगो ने भी शुरू की फ्लाइट
उधार, इंडिगो एयरलाइंस ने भी 26 अक्टूबर से कोलकाता से चीन के ग्वांगझू के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने का एलान किया है। इसके अलावा, दिल्ली-ग्वांगझू रूट पर भी इंडिगो जल्द ही उड़ान शुरू करने की तैयारी में है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।