फोटो लेने के चक्कर में पहाड़ की चोटी से फिसला युवक, हादसे में गंवा दी जान; वीडियो हो रहा वायरल
चीन में एक पर्वतारोही ने माउंट नामा पर चढ़ाई करते समय तस्वीरें लेने के लिए अपनी सुरक्षा रस्सी खोल दी जिससे उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में एक पर्वतारोही की लापरवाही में जान चली गई। पर्वतारोही ने माउंट नामा पर चढ़ाई के दौरान चोटी के पास तस्वीरें लेने की कोशिश की। इसके लिए उसने अपनी सेफ्टी रस्सी खोल दी और इसी क्रम में उसका पैर लड़खड़ा गया। वह बर्फ पर फिसलते हुए नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 31 वर्षीय इस पर्वतारोही का नाम होंग बताया जा रहा है। होंग 5,588 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ने वाले एक पर्वतारोही समूह का हिस्सा थे। उन्हें बर्फ फिसलते हुए देख साथी पर्वतारोहियों की सांसें थम गईं, लेकिन कोई कुछ कर न सका।
संतुलन बनाने की कोशिश में गिरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि होंग को चोटी के पास एक बर्फ से ढकी ढलान पर खड़े हैं। होंग ने अपनी सुरक्षा रस्सी हटाई और फिर खड़े हो गए। उन्होंने अपना संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर लड़खड़ा गया। अगले ही पल वह पहाड़ी ने नीचे फिसल गए और कुछ ही पल में आंखों से ओझल हो गए।
🚨 BREAKING: Tragedy strikes on Nama Peak, Sichuan!
On Sept 27, 2025, a 31-year-old hiker plummeted 200 meters to his death after unclipping his safety rope for a fatal selfie near a crevasse.
The heart-stopping fall on the icy 5,588-meter sub-peak of Mount Gongga was caught in… pic.twitter.com/CY49zTRQ44
— Dreams N Science (@dreamsNscience) September 28, 2025
मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों को कहना है कि होंगे और उनके ग्रुप ने अपनी पर्वतारोहण की जानकारी साझा नहीं की थी और न ही आवश्यक परमिट हासिल किए थे। बता दें कि माउंट नामा चीन के सिचुआन प्रांत के पूर्वी तिब्बती पठार में स्थित एक ऊंचा पर्वत है।
पर्वतारोहियों को ट्रैक करने के लिए परमिट की जरूरत होती है। इसके लिए उचित तैयारी करनी होती है। ऊंचाई के अनुकूल होने के लिए उन्हें पहले कम ऊंचाई पर समय बिताना होता है। अचानक आने वाले बर्फीले तूफानों और जमा देने वाली ठंड के लिए खुद को तैयार करना होता है। ऊंचाई पर क्रैम्पन, बर्फ की कुल्हाड़ी, रस्सियाँ और हेलमेट जैसे उपकरणों का उपयोग करना होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।