चीन के किंगदाओ में लॉजिस्टिक्स गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
पूर्वी चीन के किंगदाओ शहर में एक लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। ...और पढ़ें
HighLights
पूर्वी चीन के किंगदाओ में लॉजिस्टिक गोदाम में आग लगी।
आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छाया।
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, आग लगने के कारणों की जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। पूर्वी चीन के बंदरगाह शहर किंगदाओ में एक लॉजिस्टिक गोदाम में आग लगने के बाद काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
घटना, शनिवार 2 अगस्त की है, जब शाम पांच बजे, हुआंगदाओ जिले में किंगदाओ जिंयांगयू स्पीडट्रांस सप्लाई चेन कंपनी लिमिटेड के गोदाम में आग लग गई। घटना के बादस किंगदाओ नगर और हुआंगदोओ जिले के अग्निशामक, सार्वजनिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं सहित कई विभाग आग बुझाने और स्थिति संभालने के लिए मौके पर पहुंचे।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
जांच करने पर पता चला कि इस आग में कोई भी व्यक्ति फंसा नहीं था और न ही कोई हताहत हुआ। गोदाम में आग लगने का सही कारण अभी जांच के बाद ही सामने आएगा।
बिजनेस रजिस्ट्रेशन की जानकारी से पता चलता है कि किगदाओ जियांगयू स्पीडट्रांस सप्लाई चेन कंपनी लिमिटेड को 21 अक्टूबर, 2014 को रजिस्टर और स्थापित किया गया था, जिसकी रजिस्टर्ड पूंजी 50 मिलियन युआन थी। यह A-शेयर लिस्टेड कंपनी जियामेन जियांगयू की अप्रत्यक्ष रूप से नियंत्रित कंपनी है।
कंपनी का मुख्य व्यवसाय लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग
जियामेन जियांगयू की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, यह लिस्टेड कंपनी अप्रत्यक्ष रूप से किंगदाओ जियांगयू में 80.76% इक्विटी रखती है। किंगदाओ जिंयांगयू का मुख्य व्यवसाय व्यापक लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग है, जो जियामेन जियांगयू की योजना में घरेलू स्तर पर थोक रबर भंडारण के मुख्य केंद्र के रूप में काम करता है।
खबरें और भी
आग लगने से हुए नुकसान का आकलन बाकी
फिलहाल, आग लगने की वजह, खराब हुए सामान की जानकारी और संपत्ति के नुकसान के बारे में और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- चीन की डिजिटल साजिश: अब विदेशी नागरिकों की हर गतिविधि पर भी अपनी पैनी नजर रख रहा ड्रैगन