Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत-रूस के रिश्ते का हम...', पुतिन के सामने ये क्या बोल गए शहबाज शरीफ; SCO समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 10:38 PM (IST)

    बीजिंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस को धन्यवाद दिया और दक्षिण एशिया में संतुलन बनाए रखने के लिए सराहा। उन्होंने भारत के साथ रूस के रिश्तों का सम्मान करने की बात कही और पुतिन को गतिशील नेता बताया। शरीफ ने पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्तों को पूरक और सहयोगी बताया।

    Hero Image
    पुतिन के सामने ये क्या बोल गए शहबाज शरीफ (फोटो सोर्स- पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजिंग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रूस का धन्यवाद किया। उन्होंने पुतिन को दक्षिण एशिया में संतुलन बनाए रखने के लिए सराहा और कहा कि पाकिस्तान, रूस के साथ मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ रूस के रिश्तों का सम्मान करता है। शहबाज शरीफ ने पुतिन की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत ही गतिशील नेता कहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और रूस के बीच रिश्ते पूरक और सहयोगी होंगे। यह वीडियो रूस के मीडिया चैनल RT India ने शेयर किया है।

    भारत-रूस लंबे समय से है दोस्त

    बता दें, भारत लंबे समय से रूस का करीबी दोस्त रहा है और अब उसने चीन के साथ भी रिश्तों में सुधार किया है। खासकर तब, जब डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने भारत पर रूस से तेल खरीदने पर व्यापारिक पाबंदियां लगाई हैं।

    पाकिस्तानी पीएम का यह बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन तियानजिन में हुआ। इस बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। 10 देशों की संयुक्त घोषणा में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई है।

    पाक और चीन का रिश्ता

    पाकिस्तान और चीन के रिश्तों के बारे में बात करें तो दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हैं। पाकिस्तान उन 26 देशों में शामिल है जिनके नेता बीजिंग में 3 सितंबर को होने वाली बड़ी सैन्य परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें रूस के पुतिन और नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन भी मौजूद होंगे।

    ट्रंप प्रशासन के बयानों पर भारत की कूटनीतिक चुप्पी, अमेरिकी राष्ट्रपति का खुद अपने देश में ही हो रहा विरोध

    comedy show banner
    comedy show banner