ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप की चीन यात्रा: डेट हो गई फाइनल, चिनफिंग से किस मुद्दे पर करेंगे बात?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच 13 से 15 मई तक चीन का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से ईरान, ...और पढ़ें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के साथ जारी तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप चीन की यात्रा करने जा रहे हैं। वह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के आमंत्रण पर 13 से 15 मई तक बीजिंग का दौरा करेंगे। इस दौरान ट्रंप और चिनफिंग के बीच ईरान, ताइवान और व्यापार से लेकर एआई व परमाणु हथियार जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।
नौ साल बाद चीन जाएंगे ट्रंप
करीब नौ वर्ष बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा होगी। ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में 2017 में बीजिंग का दौरा करने वाले अंतिम अमेरिकी राष्ट्रपति थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा ऐसे समय होने वाली है, जब ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल के युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट उत्पन्न है और ताइवान समेत कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।
चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के चीन दौरे की यह घोषणा की। जबकि हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रधान उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने रविवार को बताया कि ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे।
इन मुद्दों पर होगी बात
वह गुरुवार को एक स्वागत समारोह और राष्ट्रपति चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। दोनों नेता शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे और चाय के दौरान द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर के भोजन के दौरान भी विभिन्न मुद्दों पर बातचीत होगी। उन्होंने बताया कि अमेरिका इस वर्ष के आखिर में चीनी नेता की यात्रा की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।
खबरें और भी
इन मुद्दों पर दोनों देशों के बीच तनावअमेरिका और चीन के बीच व्यापार, चिप और रेयर अर्थ मिनिरल्स समेत कई मुद्दों पर तनाव है। इनमें सबसे प्रमुख ताइवान है। चीन इस द्वीपीय क्षेत्र को अपना मानता है।
अमेरिका की तरफ से इसे सैन्य साजो-सामान मुहैया कराए जाने पर वह कई बार नाराजगी जता चुका है। गत वर्ष ट्रंप ने चीन पर टैरिफ थोप दिया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड वार शुरू हो गया था। ट्रंप की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों पर महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।