टाइफून बावी का कहर: चीन में 10 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए, ताइवान और फिलीपींस भी प्रभावित
चीन ने टाइफून बावी के पूर्वी चीन की ओर बढ़ने के कारण 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ...और पढ़ें

टाइफून बावी को लेकर अलर्ट। (रॉयटर्स)
HighLights
चीन ने टाइफून बावी के कारण 10 लाख लोगों को निकाला।
ताइवान में 113 घायल, 14,200 से अधिक लोग सुरक्षित।
फिलीपींस में भूस्खलन से 17 मौतें, जापान में उड़ानें रद्द।
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। टाइफून बावी को देखते हुए चीन ने शनिवार को 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। दरअसल यह पूर्वी चीन की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीपों और ताइवान में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने शनिवार को शंघाई म्युनिसिपैलिटी और झेजियांग प्रांत के भारतीय समुदाय के संगठनों के साथ मिलकर बावी से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
फिलीपींस के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से दक्षिणी फिलीपींस में 17 लोगों की मौत हुई थी। अधिकतर मौतें भूस्खलन की वजह से हुईं। ताइवान की ओर बढ़ने से पहले बावी ने बारिश की तीव्रता को बढ़ा दिया था।
ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 'बावी के केंद्र के पास हवा की अधिकतम रफ़्तार 144 किमी/घंटा है और यह शनिवार को ताइवान के उत्तर से गुजर रहा है। इसके पूर्वी चीन में झेजियांग की ओर बढ़ने की आशंका है।
ताइवान के अधिकारियों ने कहा कि टाइफून बावी की वजह से 113 लोग घायल हो गए। अलग-अलग हिस्सों से 14,200 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। ताइवान के ज़्यादातर इलाकों में शनिवार को स्कूल और दफ़्तर बंद रहे। जापान के ओकिनावा प्रांत के दक्षिणी द्वीपों पर ऊंची लहरों की चेतावनी दी है और पूरे इलाके में 200 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं।
खबरें और भी
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)