Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में तूफान 'मेसाक' का कहर! शहरों में घुसा बाढ़ का पानी, 39 लोगों की मौत; लाखों लोग विस्थापित

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 11:39 AM (IST)

    चीन में ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' के कारण आई भीषण बाढ़ से अब तक 39 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नाननिंग में बांध टूटने से हुई मौतें शामिल हैं। ...और पढ़ें

    चीन में स्टॉर्म 'मेसाक' ने भयंकर तबाही मचाई हुई है (फोटो: रॉयटर्स)

    चीन में स्टॉर्म 'मेसाक' ने भयंकर तबाही मचाई हुई है (फोटो: रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में आए ट्रॉपिकल स्टॉर्म 'मेसाक' ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। तूफान के कारण आई बाढ़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वाइस मेयर डिंग वेई ने बताया कि ज्यादातर मौतें नाननिंग शहर में एक बांध टूटने की वजह से हुईं।

    china flood rescue

    दरअसल मेसाक तूफान के कारण चीन के गुआंग्शी इलाके में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इससे पानी का स्तर कई गुना तक बढ़ गया और बांध टूट गए। लोगों को कई दिनों तक घरों में फंसे रहना पड़ा।

    हरकत में आया प्रशासन

    हालात बदतर होने से पहले ही प्रशासन हरकत में आया और पानी में फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू और बचाव अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 1.3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    china Typhoon Maysak

    चीन के मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी गुआंग्शी में कई दिनों तक भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में 10 से 40 सेंटीमीटर तो वहीं कुछ में 90 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

    बचाव अभियान में जुटे कर्मी

    बचाव अभियान में 8 हजार से ज्यादा कर्मियों और 5000 से ज्यादा नावों को लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन अभी अगले दो दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना है।

    Typhoon Maysak

    चीन के हेंगझोऊ शहर में कीचड़ और मलबा इतना फैल गया है कि इसे हटाने के लिए कई टीमें तैनात करनी पड़ी हैं। कई कस्बों में कीटाणुरहित छिड़काव किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत की जा रही है और करीब 60 हजार घरों में बिजली बहाल कर दी गई है।

    खबरें और भी

    (न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- कुल्लू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाले में बाढ़ आने से फंसे 43 लोग; संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त