Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिणी चीन से टकराया टाइफून नोल, सुरक्षित जगह भेजे गए लाखों लोग; 10 की मौत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:54 PM (IST)

    दक्षिणी चीन में रविवार तड़के टाइफून नोल ने दस्तक दी, जिससे ग्वांगडोंग प्रांत में लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और तेज हवाओं व भारी ब ...और पढ़ें

    HighLights

    1. टाइफून नोल ने दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक दी

    2. लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, उड़ानें रद हुईं

    3. तेज हवाओं और भारी बारिश से क्षेत्र में हाई अलर्ट

    एपी, हांगकांग। टाइफून नोल रविवार तड़के दक्षिणी चीन के तट से टकराया। यह अपने साथ तेज हवाएं और भारी बारिश लेकर आया। इसके कारण ग्वांगडोंग प्रांत में लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाना पड़ा, इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया और दर्जनों उड़ानें रद कर दी गईं।

    सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इस तूफान की वजह से अचानक खतरनाक बाढ़ भी आ गई, जिसमें चीन के गांसु प्रांत में 10 लोगों की मौत हो गई।

    चीन के राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि नोल रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 3:50 बजे दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के हुइझोउ शहर के हुइडोंग काउंटी के तट पर टकराया।

    हांगकांग वेधशाला ने कहा कि नोल के केंद्र के पास हवा की अधिकतम गति 145 किमी/घंटा थी। वह ग्वांगडोंग के अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ रहा था और धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा था। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

    सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, ग्वांगडोंग प्रांत में शनिवार दोपहर तक एहतियातन 3,40,000 लोगों को दूसरी जगहों पर पहुंचाया गया था। प्रांत में रविवार के लिए ट्रेन सेवाएं रद कर दी गई थीं।

    चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र को उम्मीद थी कि सप्ताहांत में दक्षिणी ग्वांगडोंग और दक्षिण-पूर्वी फ़ुज़ियान प्रांतों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। हांगकांग हवाई अड्डे की वेबसाइट पर दिखाया गया कि शनिवार और रविवार के लिए 150 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई थीं।