10 पैसेंजर की कैपेसिटी और 1500 KM की रेंज, चीन ने किया फ्लाइंग कार का परीक्षण
चीन की कंपनी ऑटोफ्लाइट ने अपनी उड़ने वाली कार वी5000 मैट्रिक्स का सफल परीक्षण किया है। यह दुनिया का पहला 5 टन श्रेणी का ईवीटीओएल है, जिसमें 10 लोग बैठ ...और पढ़ें

चीन ने किया 10-सीटर उड़ने वाली कार का सफल परीक्षण (फोटो- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की कंपनी ऑटोफ्लाइट उड़ने वाली कारों को मार्केट में उतारने के बेहद करीब है। हाल ही में चीन की कंपनी ऑटोफ्लाइट ने उड़ने वाली कार वी5000 मैट्रिक्स का परीक्षण किया।
दरअसल, चीन की इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग विमान निर्माता कंपनी ऑटोफ्लाइट ने गुरुवार को दुनिया के पहले 5 टन श्रेणी के ईवीटीओएल, वी5000 मैट्रिक्स का परीक्षण किया। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के कुनशान में इस कार ने उड़ान भरी।
क्या है खासियत?
चीन में बन रहे इस उड़ने वाली कार में एक बार में 10 लोग बैठ सकते हैं। इस कार की अधिकतम टेकऑफ क्षमता 5,700 किग्रा है। इसकी रेंड करीब 1500 किलोमीटर है। सबसे खास बात यह है कि इसे उड़ाने का खर्च सामान्य हेलीकॉप्टर के मुकाबले 10 गुना कम है।
नया मैट्रिक्स 5 टन श्रेणी तक पहुंचने वाला पहला ईवीटीओएल है। इसका विंगस्पैन 20 मीटर का है। इसकी लंबाई 17.1 मीटर और ऊंचाई 3.3 मीटर है। इसके केबिन 5.25 मीटर लंबा और 1.8 मीटर चौड़ा है, जिसमें गलियारे की ऊंचाई 1.85 मीटर है।
उद्योग के पूर्वानुमानों के अनुसार, चीन का ईवीटीओएल बाजार 2026 तक 9.5 बिलियन युआन (1.37 बिलियन डॉलर) तक पहुंच सकता है, जैसा कि चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक समाचार पोर्टल cnni.com.cn की रिपोर्ट में बताया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।