Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    म्यांमार के बाद जापान के क्यूशू में हिली धरती, शहर में अलर्ट जारी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 02 Apr 2025 10:26 PM (IST)

    जापान में आज (02 अप्रैल) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। जापान के क्यूशू इलाके में भारतीय समयानुसार शाम 734 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसारभूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था। हालांकि अब तक जान माल के नुकसान को कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

    Hero Image
    जापान के क्यूशू इलाके में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। (फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, क्यूशू। जापान में आज (02 अप्रैल) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। जापान के क्यूशू में भारतीय समयानुसार शाम 7:34 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार,भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था। स्थानीय प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और संभावित झटकों के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अब तक जान माल के नुकसान को कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।