Japan Earthquake: 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से दहल गया जापान, देश में सुनामी का अलर्ट जारी
जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि फिलहाल देश में किसी जानमाल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है। क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों पर सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है।

रॉयटर्स, टोक्यो। जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी जापान में लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, फिलहाल देश में किसी जान-माल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।
जापानी अधिकारियों ने क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों के प्रशांत तट के लिए एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। वहीं, भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।