Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापान में भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत, दो लापता; भूस्खलन और बाढ़ का अलर्ट जारी

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 05:24 PM (IST)

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मूसलाधार बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है जो मंगलवार दोपहर तक पूरे क्षेत्र में जारी रहेगी। इसके अलावा मौसम विज्ञान एजेंसी ने निवासियों को भूस्खलन और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने के लिए भी कहा है। बता दें यमातो और माशिकी शहरों में सोमवार की सुबह 82 और 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    Hero Image
    Japan, bridge collapsed, Yamato, Kyushu, evacuation, heavy rains

    कुमामोटो, एएनआई। दक्षिण-पश्चिमी जापान के तीन प्रान्तों में मूसलाधार बारिश के कारण 3,60,000 से अधिक लोगों को घर खाली करने की सलाह दी गयी है। भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए जापान की सरकार ने कुमामोटो के हजारों लोगों को अपने घर खाली करने का आग्रह किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्यूशू क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश के कारण यमातो से होकर बहने वाली एक छोटी नदी पर बना पुल ढह गया। सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, कुमामोटो शहर में लगभग 3,60,000 निवासियों के लिए निकासी आदेश जारी किए गए हैं।

    सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

    जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने मूसलाधार बारिश और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है, जो मंगलवार दोपहर तक पूरे क्षेत्र में जारी रहेगी। इसके अलावा, मौसम विज्ञान एजेंसी ने निवासियों को भूस्खलन और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने के लिए भी कहा है। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पुल ढहने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी

    क्योदो न्यूज ने शनिवार को बताया कि स्थानीय अधिकारियों और मौसम एजेंसी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी जापान में भारी बारिश से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। मौसमी बारिश के परिणामस्वरूप, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पश्चिमी से पूर्वी जापान तक के क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में बाढ़ और नदी के अतिप्रवाह की चेतावनी जारी की है । पश्चिम जापान रेलवे कंपनी के अनुसार , हिरोशिमा और हाकाटा स्टेशनों के बीच सान्यो शिंकानसेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।