Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये बहुत मजबूत हैंडशेक है', जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री से मिलकर बोले ट्रंप

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 10:57 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से मुलाकात की और मजबूत दोस्ती का संकेत दिया। आसियान शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप ने व्यापार और खनिजों पर दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ताकाइची ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया, जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की। यह मुलाकात अमेरिका और जापान के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है।

    Hero Image

    ट्रंप ने जापानी पीएम से गर्मजोशी से मुलाकात की। इमेज सोर्स- ANI

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची से गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। इसी के साथ ट्रंप ने एशिया में अपने डिप्लोमैटिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। जापानी प्रधानमंत्री से मिलते हुए ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा "यह बहुत मज़बूत हैंडशेक है।" ट्रंप के ये शब्द जापान-अमेरिका की दोस्ती में नए आयाम देने में अहम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप हाल ही में कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अपने व्यक्तिगत कूटनीति लाभ के लिए टोक्यो पहुंचे हैं। आसियान शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम का स्वागत किया। साथ ही इस सफलता का श्रेय अपनी पहल को देते हुए उन्होंने इसे "शांति के लिए एक और महान दिन" बताया।

    ट्रंप ने जापानी पीएम से गर्मजोशी से मुलाकात की

    इस यात्रा के दौरान ट्रंप और ताकाइची के बीच दो प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें से एक व्यापार और दूसरा महत्वपूर्ण खनिजों पर केंद्रित था। ये समझौता दोनों देशों द्वारा आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को गहरा करने के प्रयासों मजबूती देगा। समझौते पर हस्ताक्षर से पहले ट्रंप का अकासाका पैलेस में जोरदार स्वागत किया गया। जहां, दोनों नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया, और व्यापार, सुरक्षा और आर्थिक मामलों पर अमेरिका के साथ घनिष्ठ सहयोग के प्रति जापान की प्रतिबद्धता जताई। 

    व्यापार और खनिज समझौतों पर हस्ताक्षर

    क्योडो न्यूज़ के व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि उन्होंने उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। यह खुलासा ट्रंप की टोक्यो में ताकाइची के साथ हुई मीटिंग के दौरान हुआ। क्योडो न्यूज़ के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कन्फर्म किया कि जापानी नेता ने बातचीत के दौरान ट्रंप को नॉमिनेशन के बारे में बताया था।

    (न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)