ईराक के बगदाद में अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन का अपहरण, हथियारबंद हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम
अमेरिकी पुरस्कार विजेता पत्रकार शेली किटल्सन का इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया है। यह घटना ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच क्षेत्र में ब ...और पढ़ें

अमेरिकी पुरस्कार विजेता पत्रकार शेली किटल्सन का बगदाद में अपहरण (फोटो- सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी पुरस्कार विजेता पत्रकार शेली किटल्सन का इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया है। यह घटना ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच क्षेत्र में बढ़ते खतरे के बीच हुई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के सूत्रों को पत्रकार शेली के खिलाफ खतरे की जानकारी थी और उन्होंने उन्हें इराक न जाने की सलाह दी थी। वहीं, अभी तक इस घटना को लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
इराकी सरकार के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को अल-सादौन सड़क पर एक होटल के पास शेली किटल्सन को सादे कपड़ों में मौजूद सशस्त्र अपहरणकर्ताओं ने उनके वाहन को रोका और जबरन अपनी कार में बिठाकर ले गए।
अपहरण के दौरान एक कार क्रैश हो गई, जिसमें एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन पत्रकार को ले जाने वाली दूसरी कार भाग निकली।
शेली किटल्सन मध्य पूर्व और अफगानिस्तान की अनुभवी पत्रकार हैं। वे अल-मॉनिटर, फॉरेन पॉलिसी, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, पॉलिटिको और न्यूलाइंस मैगजीन जैसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थाओं के लिए रिपोर्टिंग करती रही हैं। उन्हें क्षेत्र में उनकी साहसिक और गहन रिपोर्टिंग के लिए पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वे लंबे समय से बगदाद में रहकर इराकी राजनीति, सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर रही थीं।
यह अपहरण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी दूतावास ने इराक में अपने नागरिकों को अपहरण के उच्च जोखिम की चेतावनी दी हुई है। ईरान समर्थित मिलिशिया समूह, जैसे कताइब हिजबुल्लाह, अमेरिकी हितों और नागरिकों को निशाना बनाने की धमकियां दे रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।